Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकारी नौकरी न मिलने से रेडियोग्राफर लापता:ढाई महीने बाद मुंबई से बरामद, परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

    2 hours ago

    1

    0

    सरकारी नौकरी न मिलने से निराश एक रेडियोग्राफर ढाई महीने तक लापता रहने के बाद मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया गया है। गोरखपुर और संतकबीरनगर पुलिस के संयुक्त प्रयासों तथा सर्विलांस की मदद से उसे मुंबई के नरीमन प्वाइंट से खोजा गया। 24 वर्षीय रजत पांडेय, जो धनघटा थाना क्षेत्र के गोपीपुर के निवासी हैं, दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में रेडियोग्राफर के रूप में कार्यरत थे। वह 7 फरवरी 2026 की रात दिल्ली से अपने घर के लिए बस से निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। अगले दिन परिजनों से फोन पर बात करने के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया और उनसे संपर्क टूट गया। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद खलीलाबाद कोतवाली में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी संदीप मीना ने सर्विलांस टीम को सक्रिय किया। युवक की तलाश सोशल मीडिया के माध्यम से भी की गई। सर्विलांस सेल ने इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से रजत की लोकेशन ट्रेस की, जिसके बाद पुलिस टीम मुंबई के लिए रवाना हुई। इस टीम में एसआई अरविंद मौर्य, कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार यादव और अरुण कुमार शामिल थे। पुलिस टीम को रजत मुंबई के नरीमन प्वाइंट पर समुद्र किनारे बैठे हुए मिले। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पूछताछ में रजत ने बताया कि वह कई वर्षों से पैरा मेडिकल क्षेत्र की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। हालांकि, सफलता न मिलने और आर्थिक तंगी के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थे। उन्होंने जानबूझकर खलीलाबाद में बस से न उतरकर गोरखपुर के नौसढ़ तिराहे पर उतर गए और अपना मोबाइल बंद कर दिया। इसके बाद वह गोरखपुर से ट्रेन पकड़कर वाराणसी गए, जहां उन्होंने चार दिन बिताए। वाराणसी के बाद वह हरिद्वार और ऋषिकेश गए, जहां उन्होंने लगभग डेढ़ महीने बिताए। इस अवधि में, उन्होंने ऋषिकेश के एक हॉस्टल में प्रॉपर्टी मैनेजर के रूप में भी काम किया। 5 अप्रैल को वह गोवा चले गए और वहां से घूमते हुए मुंबई पहुंचे। नरीमन प्वाइंट पर समुद्र किनारे बैठे हुए उन्हें पुलिस टीम ने खोज लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस ने रजत को उनके परिजनों को सौंप दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गलुवापुर तिराहे पर अवैध पार्किंग से जाम:रूरा-डेरापुर का मुख्य मार्ग, न्यायालय-तहसील जाने में परेशानी
    Next Article
    DDU में RET इंटरव्यू का बदला डेट:LLB सब्जेक्ट के लिए 4 से 7 मई तक होगा आयोजन, जानें पूरा डिटेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment