Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गलुवापुर तिराहे पर अवैध पार्किंग से जाम:रूरा-डेरापुर का मुख्य मार्ग, न्यायालय-तहसील जाने में परेशानी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात। डेरापुर तहसील क्षेत्र के गलुवापुर तिराहे पर सड़क किनारे हो रही अवैध पार्किंग के कारण लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तिराहे के दोनों ओर स्थित दुकानों के सामने वाहनों की कतारें लगने से आवागमन बाधित होता है। दुकानों के बाहर फुटपाथों पर अतिक्रमण के कारण ग्राहक अपने वाहन सीधे सड़क पर खड़े कर खरीदारी करते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है। यह स्थिति दिनभर बनी रहती है, लेकिन सुबह और शाम के समय वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम और भी गंभीर हो जाता है। यह मार्ग रूरा और डेरापुर की ओर से आने-जाने वाले लोगों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। इसी रास्ते से न्यायालय, तहसील, ब्लॉक और मुख्यालय तक आवागमन होता है। सड़क पर खड़े वाहनों के कारण लोगों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत होती है। अव्यवस्थित पार्किंग से आए दिन विवाद और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। इस मामले में जिला यातायात प्रभारी विवेक कुमार यादव ने बताया कि जिले में यातायात जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही गलुवापुर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर अवैध पार्किंग पर रोक लगाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    266 वाहनों का चालान, एक वाहन सीज:मऊ में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस कार्रवाई
    Next Article
    सरकारी नौकरी न मिलने से रेडियोग्राफर लापता:ढाई महीने बाद मुंबई से बरामद, परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment