Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित महिला पहुंची डीएम कार्यालय:जमीन हड़पने की साजिश, बीडीओ, सचिव व प्रधान पर कार्रवाई की मांग

    17 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक महिला जिलाधिकारी के पास पहुंचकर खुद को जीवित साबित करने की गुहार लगाने लगी। महिला को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित कर दिया गया है। उसने आरोप लगाया कि उसके पिता की जमीन हड़पने की नीयत से सरकारी मिलीभगत से उसे कागजों में मृत दर्शाया गया है। सोनभद्र जनपद के कर्मा क्षेत्र की निवासी सुमन नामक विवाहिता ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए बताया कि वह पूरी तरह जीवित है, लेकिन राजस्व अभिलेखों और अन्य सरकारी दस्तावेजों में उसे मृत दर्ज कर दिया गया है। सुमन का आरोप है कि उसके पिता राम आसरे की पैतृक भूमि पर कब्जा करने के उद्देश्य से ग्राम प्रधान द्वारा साजिश रची गई और इसी के तहत उसे मृत दिखाया गया। महिला ने मामले में संबंधित खंड विकास अधिकारी (बीडीओ), ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान की भूमिका संदिग्ध बताते हुए तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सुमन का कहना है कि वह वर्ष 2023 से लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सुमन के अनुसार, सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित होने के कारण उसे राशन, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित होना पड़ रहा है। उसने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच कराकर अभिलेखों में संशोधन करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। अधिकारियों ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर आवश्यक जांच कराने का आश्वासन दिया है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया को दो दिन की पैरोल:बेटी के गवना में होंगे शामिल, जवाहर पंडित हत्याकांड में काट रहे सजा
    Next Article
    ललितपुर में अमेरिका-भारत व्यापार समझौता रद्द करने की मांग:भाकियू ने राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment