Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकारी स्कूल में 5 वर्षीय छात्रा से रेप का आरोप:कुशीनगर में डॉक्टरों ने भी जताई आशंका, शरीर पर घाव, प्रधानाध्यापक पर FIR

    7 hours ago

    2

    0

    यूपी के कुशीनगर में सारकारी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य पर 5 साल की मासूम छात्रा से रेप का आरोप लगा है। घटना की जानकारी तब हुई, जब छात्रा स्कूल से अपने घर पहुंची। परिजनों ने देखा- बच्ची रो रही थी और उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। परिजनों ने पूछा तो बच्ची ने पूरी आपबीती बताई। बच्ची की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्ची की स्थिति देख जिला अस्पताल की महिला डॉक्टर ने भी रेप की आशंका जताई है। हालांकि बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर विद्यालय के दो शिक्षकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव की है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए... नगर के तरयासुजान थाना क्षेत्र में एक प्राथमिक विद्यालय की पांच वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म की आशंका जताई गई है। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त की। परिजनों ने विद्यालय के दो शिक्षकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पिता ने लिखित तहरीर में स्कूल के प्रधानाचार्य नईमुद्दीन अंसारी के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात शिक्षक के खिलाफ आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया- बच्ची तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी है। स्कूल घर से महज 100 मीटर की दूरी पर है। लिखित शिकायत में बच्ची के पिता ने बताया- आज सुबह करीब 8 बजे मेरी बेटी कोन्हर्यालया स्थित प्राथमिक विद्यालय विरवट में पढ़ने गई थी। सुबह करीब 11.30 बजे बेटी घर वापस आई तो रो रही थी। मैंने देखा उसके शरीर से खून निकल रहा था। बच्ची कुछ बताने की स्थिति में नहीं थी। मैं पीएचसी सेवरही ले गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ. सुधा ने बताया कि बच्ची के गुप्तांग पर घाव हैं और लगातार रक्तस्राव हो रहा है। उन्होंने बच्ची के साथ किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त की, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पिता ने कहा- बच्ची ने दो टीचर्स का नाम बताया। गन्दी हरकत करने की बात कही। मुझे आशंका है कि मेरी बेटी के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक नईमुदिन अंसारी ने रेप किया है। शिक्षक बोले- बच्ची गीले कपड़े पहने हुए स्कूल पहुंची थी, बहन छोड़ने गई थी तरयासुजान थाना प्रभारी रामसहाय चौहान ने बताया- मामले की जांच जारी हैमेडिकल परीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इस मामले में विद्यालय के शिक्षकों से भी पूछताछ की गई है। एक शिक्षक ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि बच्ची जब स्कूल आई थी, तभी उसके कपड़े गीले थे। दोपहर बाद उसके कपड़े और अधिक गीले हो गए, जिसके बाद उसकी बहन उसे घर छोड़ने गई थी। शिक्षक ने यह भी दावा किया कि बच्ची को पहले भी ऐसी शिकायतें रही हैं और उसका इलाज भी हुआ था। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में डॉक्टर द्वारा आशंका जताए जाने के बाद परिजन आरोप लगा रहे हैं। -------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मिर्जापुर में मॉर्निंग वॉक पर वकील की हत्या, VIDEO:2 हमलावर आए, सीने पर गोली मारी; लोग पकड़ने दौड़े तो तमंचा ताना मिर्जापुर में शनिवार सुबह 7.15 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले सीनियर वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो हमलावर बाइक से आए। उन्हें रास्ते में रोका और सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। खून से लथपथ वकील जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV में रिकॉर्ड हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में स्कूलों की मनमानी पर रोक:यूनिफार्म- किताब बेचने पर पाबंदी, अब अपनी पसंद से कहीं से भी खरीद सकेंगे सामान
    Next Article
    फतेहपुर में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी:60 बीघा गेहूं की फसल खाक, फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment