Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकार योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है:कानपुर देहात में संजय निषाद ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक व टूलकिट वितरित

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को कानपुर देहात कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश, डॉ. संजय कुमार निषाद ने की। कार्यक्रम में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, अजीत सिंह पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, जिलाधिकारी कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे और मुख्य विकास अधिकारी विधान जयसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक और टूलकिट वितरित किए गए। प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बीते 9 वर्षों में विकास, सुशासन और पारदर्शिता के क्षेत्र में हुई प्रगति का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम के समापन के बाद, मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों ने पत्रकारों के साथ एक प्रेस वार्ता की। इसमें सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनपद स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की गई। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने बताया कि जनपद में विभिन्न योजनाओं का प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मस्जिद में इमाम को लेकर विवाद, मारपीट-पथराव, VIDEO:दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, आरोपियों की पहचान कर रही पुलिस
    Next Article
    IPL- हैदराबाद ने बेंगलुरु को 202 रन का टारगेट दिया:RCB ने 2 गेंद पर 2 विकेट गंवाए, पाटीदार-जितेश आउट; कोहली ने फिफ्टी लगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment