Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सर्राफा कारोबारी से 1 किलो सोना लूटने वाले 5 गिरफ्तार:लखनऊ में यूपी पुलिस के सिपाही ने रची थी साजिश, 4 अभी भी फरार

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में सर्राफा कारोबारी से एक किलो सोना, नकदी और जेवर लूटने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में जौनपुर में तैनात यूपी पुलिस का सिपाही विनय शंकर और लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात सिपाही दुर्गेश कुशवाहा भी शामिल थे। विनय शंकर ने लूट की साजिश रची थी। वह अभी फरार है। आरोपी अविनाश ने बस में सवार होकर कारोबारी की पहचान करने के बाद लखनऊ में मौजूद साथियों को सूचना दी थी। आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताकर कारोबारी को बस से उतारकर कार में ले गए थे। इसके बाद उससे लूट कर सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुर्गेश कुशवाहा, अविनाश शाही, तिलक मांझी, प्रीतम सोनी और राहुल चौहान के रूप में हुई है। अविनाश शाही राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) में कर्मचारी था। वारदात में शामिल विनय शंकर समेत 4 आरोपी अभी फरार हैं। बस रुकवाकर कारोबारी को उतारा मूलरूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले महेंद्र दास दिल्ली के करोल बाग में अपने जीजा छोटू साहू के साथ सोने के आभूषण बनाने और व्यापारियों तक पहुंचाने का काम करते हैं। 20 नवंबर को जौनपुर में सर्राफा व्यापारियों को जेवर देने के बाद वह 21 नवंबर की रात खजुराहो ट्रैवल्स की बस से दिल्ली लौट रहे थे। रात करीब 1:30 बजे सुशांत गोल्फ सिटी के खुर्दही बाजार स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास कुछ लोगों ने बस रुकवाई। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और तस्करी का आरोप लगाकर महेंद्र को जबरन बस से उतार लिया। इसके बाद उन्हें सफेद स्विफ्ट डिजायर कार में बैठा लिया। स्कॉर्पियो से जौनपुर ले गए जेवर आरोपियों ने महेंद्र का मोबाइल, नकदी और जेवर से भरा बैग अपने साथियों को सौंप दिया। साथी पीछे चल रही स्कॉर्पियो से जौनपुर की ओर निकल गए। इसके बाद आरोपी महेंद्र को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। पहले से कारोबारी के संपर्क में था तिलक पुलिस पूछताछ में सामने आया कि तिलक माझी पहले से महेंद्र और उनके जीजा के संपर्क में था। वह भी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। कारोबारी जब जौनपुर आता था, तो तिलक के घर पर भी रुकता था। तिलक ने अपने साथी प्रीतम सोनी के साथ मिलकर कारोबारी के आने-जाने और सोने की जानकारी जुटाई। सिपाही ने तैयार की लूट की योजना इस साजिश में जौनपुर में तैनात सिपाही विनय शंकर और DRI स्टाफ अविनाश शाही भी शामिल थे। पुलिस के मुताबिक, विनय शंकर ने लूट की पूरी योजना तैयार की थी। बस में सवार अविनाश ने महेंद्र की पहचान कर लखनऊ में मौजूद साथियों को सूचना दी थी। आरोपी लूटे गए सोने और नकदी का आपस में बंटवारा कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खाना पसंद नहीं आया तो भाई को मार डाला:शामली में मूक बधिर भाई ने धक्का दिया, खिचड़ी बनाने पर नाराज था
    Next Article
    पिता की 2 बच्चों के साथ तड़प-तड़पकर मौत:एटा में पिकअप ने टक्कर मारी, बाइक से कपड़े लेने जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment