Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरसों के खेत में नर कंकाल मिला:चित्रकूट में पुलिस जांच में जुटी, हत्या की आशंका

    20 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट शिवरामपुर चौकी क्षेत्र में रविवार को एक सरसों के खेत में नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। सड़क किनारे मिले इस कंकाल की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह नर कंकाल कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और यह किसी पुरुष का बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। कंकाल की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सुबह कुछ लोग खेत की ओर गए थे, तभी उनकी नजर सरसों के बीच पड़े कंकाल पर पड़ी। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। शिवरामपुर चौकी की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक कौन है और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। माना जा रहा है कि कंकाल कई दिनों से खेत में पड़ा था, जिससे शरीर पूरी तरह गलकर कंकाल में बदल गया। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों से भी मिलान कर रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके। शिवरामपुर चौकी प्रभारी शनि चतुर्वेदी ने बताया कि खेत में एक नर कंकाल मिला है, जिसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि कंकाल को पोस्टमार्टम और अन्य परीक्षणों के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह मामला हत्या का है या मौत किसी अन्य कारण से हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बोलेरो-पिकअप भिड़ंत में 8 साल के बच्चे की मौत:12 लोग घायल, नगरा-बेल्थरा मार्ग पर हादसा; पुलिस ने वाहनों को जब्त किया
    Next Article
    एक्सीडेंट में भाजपा नेता के भाई समेत 2 की मौत:सहारनपुर में ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम, खनन के डंपर ने मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment