Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बोलेरो-पिकअप भिड़ंत में 8 साल के बच्चे की मौत:12 लोग घायल, नगरा-बेल्थरा मार्ग पर हादसा; पुलिस ने वाहनों को जब्त किया

    20 hours ago

    1

    0

    नगरा-बेल्थरा मार्ग पर शनिवार देर रात एक बोलेरो और पिकअप वैन की आमने-सामने की टक्कर में आठ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालकों सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना कोठिया चट्टी के पास उस समय हुई जब लोग एक मांगलिक कार्यक्रम 'बरछा' से लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार बेल्थरा रोड के तुर्तीपार स्थित खैरा खास गांव के निवासी रसड़ा इलाके में आयोजित 'बरछा' कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात सभी लोग बोलेरो से अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कोठिया चट्टी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग गाड़ियों में फंस गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर घायलों को वाहनों से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कई गंभीर घायलों को मऊ और बलिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि मऊ ले जाते समय आठ वर्षीय करन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, खैरा खास निवासी 60 वर्षीय विजय शंकर, जो पेशे से पेंटर हैं, कोमा में हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों में बोलेरो चालक अमरेश तिवारी (50), पिकअप चालक रामध्यान पांडे (बनारस निवासी), सुरेंद्र (65), रामधन (55), रितेश (24), कृष्णा राजभर (15) और धर्मराज (60) सहित अन्य लोग शामिल हैं। मासूम की मौत की खबर गांव पहुंचते ही खैरा खास में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मार्ग से हटवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सपा के होली मिलन कार्यक्रम पर रोक:बैनर में ‘PDA’ शब्द पर आपत्ति, नेता बोले- यह राजनीतिक उत्पीड़न
    Next Article
    सरसों के खेत में नर कंकाल मिला:चित्रकूट में पुलिस जांच में जुटी, हत्या की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment