Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिरसागंज में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा:युवक की मौके पर मौत, दुकान से लौट रहा था

    4 hours ago

    1

    0

    फ़िरोज़ाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। करहल रोड पर तहसील के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार अमित (35) को रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई। विजयनगर (करहल रोड) निवासी अमित पुत्र श्यामवीर सिंह अपनी परचून की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। तहसील के पास पहुंचते ही एक ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गए। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी (SDM) सिरसागंज, तहसीलदार और थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शी सोनी प्रधान ने बताया कि ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हुई थी। ट्रैक्टर का पहिया सीधे बाइक सवार के ऊपर से निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत ट्रैक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने जानकारी दी कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में बीटेक छात्र ने सुसाइड किया:लड़की का वाट्सऐप पर मैसेज भेजकर फंदा लगाया, गलगोटिया विश्वविद्यालय में पढ़ता था
    Next Article
    बागपत में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:समीर की जान गई, पुलिस वाहन ड्राइवर की तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment