Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुरेंद्र चौधरी बोले- पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी:2027 में यूपी में भाजपा जीतेगी, मोदी के नेतृत्व में 2047 का संकल्प पूरा होगा

    15 hours ago

    2

    0

    पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंके हैं। प्रयागराज में रहने वाले मंत्री और वरिष्ठ नेताओं को पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा है ताकि वह भाजपा के पक्ष में माहौल बना सकें। विधान परिषद सदस्य (एलएलसी) सुरेंद्र चौधरी भी भाजपा के पक्ष में जोरशोर से लगे हैं। कई अहम पहलुओं, मुद्दों पर दैनिक भास्कर ने सुरेंद्र चौधरी से बातचीत की। जानिये विधान परिषद सदस्य ने क्या कहा … सवाल : पश्चिम बंगाल में चुनाव हैं, आपकी पार्टी की क्या स्थिति रहेगी? जवाब : हम लोग जीतने के लिए चुनाव लड़ते हैं। हमारे काम को देखते हुए जनता तय करेगी। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निश्चित तौर पर सफलता हम लोगों को मिलेगी। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। सवाल : 2027 यूपी विधानसभा चुनाव के बारे में क्या कहेंगे? जवाब : देखिए विकसित भारत यात्रा 2047 तक का संकल्प है। पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह जी का 2047 तक जो सपना है वह निश्चित तौर पर पूरा होगा और भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहेगी। हम 2027 में यूपी जीतेंगे। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में भी जीतने जा रही है। बिहार में सबने देखा ही है। तीनों राज्यों में हमारी जीत होगी। सवाल : गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग जूझ रहे हैं, परेशान हैं? जवाब : गैस का किल्लत बिल्कुल भी नहीं है। जो लड़ाई चल रही है उसके चक्कर में गैस एजेंसी मालिकों ने इसे डंप करना शुरू कर दिया। इसी से अफवाह फैल गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई की। कई लोग जेल भी गए। अब सबको पर्याप्त मात्रा में गैस मिल रही है। सवाल : पुलिस परीक्षा में एक विशेष जाति पंडित पर आए प्रश्न के विषय में आप क्या कहेंगे? जवाब : यह प्रश्न ही गलत पूछा गया। अवसरवादी या फिर कुछ भी कहना गलत है। यह किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। यह बिल्कुछ भी ठीक नहीं, इस प्रकार के प्रश्न पूछे जाने गलत हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आंबेडकर जयंती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन:नगर पालिका अध्यक्ष ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
    Next Article
    आज और कल दिनभर चलेगी हवा, तापमान में राहत नहीं:रात का तापमान सामान्य से 4.5°C कम, इस सप्ताह पारा 40°C पहुंचेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment