Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरधना में संपूर्ण समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं:DM ने कहा- जन शिकायतों का निस्तारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ। तहसील सरधना में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 96 शिकायतें और प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापरक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में चकरोड पर अवैध कब्जे हटवाने, भूमि की पैमाइश कराने, पेंशन संबंधी मांगों, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, विकास विभाग और चकबंदी से संबंधित विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुईं। इन सभी शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, एसपी देहात अभिजीत कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर, जिला विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, तहसील के अधिकारी, कर्मचारी और आमजन उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में भूमि सुपोषण कार्यक्रम:ग्रामीणों ने धरती माता मानकर संरक्षण का संकल्प लिया
    Next Article
    शादी समारोह से ट्रैक्टर की बैटरी चोरी:बांदा पुलिस ने 10 घंटे में आरोपी को पकड़ा, बैटरी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment