Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी समारोह से ट्रैक्टर की बैटरी चोरी:बांदा पुलिस ने 10 घंटे में आरोपी को पकड़ा, बैटरी बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    बांदा जिले के नरैनी कस्बे में एक शादी समारोह से ट्रैक्टर की बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायत मिलने के 10 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और चोरी की गई बैटरी भी बरामद कर ली है। यह घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा निवासी ओमकरन पुत्र संतोष के साथ हुई। ओमकरन एक बारात लेकर कस्बा नरैनी आए थे और उन्होंने अपना ट्रैक्टर एक मैरिज हॉल के बाहर खड़ा किया था। रात के समय चोरों ने मौका पाकर ट्रैक्टर से बैटरी चुरा ली। पीड़ित ओमकरन ने शुक्रवार सुबह नरैनी कोतवाली में घटना की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि नरैनी रोड स्थित एक मैरिज गार्डन से उनके ट्रैक्टर की बैटरी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी। सूचना मिलते ही थाना नरैनी में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों और वैज्ञानिक व तकनीकी माध्यमों का उपयोग करते हुए आरोपी की पहचान की। पुलिस ने अजय उर्फ बबलू पुत्र विजय, निवासी कछार पुरवा अंश बांसी, थाना गिरवां को पाड़ादेव मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई बैटरी भी बरामद कर ली गई है। इस संबंध में सीओ नरैनी प्रवीण कुमार ने जानकारी दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरधना में संपूर्ण समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं:DM ने कहा- जन शिकायतों का निस्तारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता
    Next Article
    बुलंदशहर में 8 हजार घरों की बिजली कटेगी:रविवार को 5 घंटे मेंटेनेंस के कारण शटडाउन रहेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment