Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘सूर्य-सारथी-सम्मान' से सम्मानित हुए सौर-ऊर्जा को बढ़ावा देने वाले पार्षद:प्रयागराज में 1000 से अधिक घरों में लगा सोलर, इकोजेन ने किया सम्मानित

    12 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाने और सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले नगर निगम पार्षदों को सम्मानित किया गया। डिसेंट्रलाइज्ड रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी इकोज़ेन की ओर से प्रयागराज में ‘सूर्य सारथी सम्मान 2026’ समारोह आयोजित किया गया। इसमें सरकारी अधिकारियों, नगर निगम पार्षदों और अन्य प्रमुख लोगों की मौजूदगी में योजना को बढ़ावा देने में जनप्रतिनिधियों के योगदान की सराहना की गई। पार्षदों के सहयोग से 1000 घरों में लगे सोलर सिस्टम कार्यक्रम में इकोज़ेन के रूफटॉप सेल्स एवं कंज्यूमर फाइनेंस हेड अक्षत गुप्ता ने बताया कि कंपनी अब तक देशभर में 6 लाख से अधिक किसानों को सोलर समाधान उपलब्ध करा चुकी है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कंपनी घरों की छतों पर सोलर सिस्टम लगा रही है। उन्होंने कहा कि सोलर पैनल लगवाने, उसकी उपयोगिता और विश्वसनीयता को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल और संशय रहते हैं। ऐसे में स्थानीय पार्षदों ने जनता और सोलर तकनीक के बीच सेतु का काम किया है। उनके सहयोग और समन्वय से प्रयागराज में 1000 से अधिक उपभोक्ताओं के घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। सोलर कैंप लगाकर बताए फायदे और सब्सिडी समारोह में बताया गया कि कंपनी की ओर से शहर में सोलर कैंप और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इनके जरिए लोगों को रूफटॉप सोलर के फायदे, सरकारी सब्सिडी और सिस्टम लगवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम में बताया गया कि सौर ऊर्जा अपनाकर परिवार अपनी बिजली की जरूरत का एक हिस्सा खुद पूरा कर सकते हैं। इससे बिजली बिल में बचत के साथ लंबे समय में आर्थिक लाभ भी मिलता है। समारोह में प्रधानमंत्री के हरित ऊर्जा विजन को आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक घरों तक सौर ऊर्जा पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट:लाठी-डंडों और सरियों से हमला; घर में घुसकर परिवार को पीटा; महिलाओं से अभद्रता का आरोप
    Next Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से अस्पताल कर्मी की मौत:श्रावस्ती में घर लौटते समय हादसा, दो साल पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment