Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सूर्यकुमार यादव रणजी ट्रॉफी में लौटेंगे:मुंबई के लिए 11 अक्टूबर से खेल सकते हैं, शार्दूल ठाकुर चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर

    6 hours ago

    1

    0

    पूर्व भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव 2026-27 रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलने के लिए उपलब्ध हैं। वे मुंबई के पहले एलीट ग्रुप D मैच में चंडीगढ़ के खिलाफ खेल सकते हैं। मुंबई और चंडीगढ़ के बीच यह मुकाबला 11 अक्टूबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। सूर्यकुमार ने आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच IPL 2026 में खेला था। वहीं, पूर्व मुंबई कप्तान शार्दूल ठाकुर हाथ की चोट के कारण शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे। उनकी गैरमौजूदगी में तुषार देशपांडे मुंबई के तेज गेंदबाजी अटैक की अगुआई करेंगे। पिछले साल खेला था आखिरी रणजी मैच सूर्यकुमार ने फरवरी 2025 में नागपुर में विदर्भ के खिलाफ मुंबई के लिए आखिरी रणजी मैच खेला था। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, उन्होंने घरेलू रेड-बॉल टूर्नामेंट के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, सूर्या ने MCA अध्यक्ष अजिंक्य नाइक को आगामी रणजी ट्रॉफी के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है। सूर्यकुमार ने अब तक 86 फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं। उनके नाम 5,758 रन हैं। उन्होंने 144 पारियों में 14 शतक और 30 अर्धशतक लगाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 42.33 है। वर्ल्डकप जीतने के बाद टीम से बाहर है सूर्या टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद सिलेक्शन कमेटी ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया और श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया। यहां तक आयरलैंड, इंग्लैंड, जिम्मबाब्वे, अफगानिस्तान और जापान सीरीज की टीमों में भी उन्हें शामिल नहीं किया गया। सिलेक्टर्स ने उनके खराब फॉर्म को वजह बताया। शार्दूल को हाथ में चोट लगी शार्दूल को लेकर MCA के एक सूत्र के मुताबिक, शार्दूल को हाथ में चोट तब लगी, जब आयुष म्हात्रे के लगाए शॉट से गेंद उनके हाथ पर लगी। इस चोट के कारण वह कुछ मैचों से बाहर रह सकते हैं। पिछले सीजन 13 विकेट लिए थे रणजी ट्रॉफी इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई के लिए सीजन शुरू होने से पहले शार्दूल की गैरमौजूदगी बड़ा झटका है। 34 साल के शार्दूल ने पिछले सीजन मुंबई के लिए छह मैच खेले थे। उन्होंने 13 विकेट लिए थे और आठ पारियों में 130 रन बनाए थे। शार्दूल का आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच वेस्ट जोन के लिए दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में था। यह मुकाबला BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नॉर्थ जोन के खिलाफ हुआ था। उस मैच की दोनों पारियों में शार्दुल केवल एक विकेट ले सके थे। ---------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… आकाशदीप-मुकेश की न्यूजीलैंड दौरे से टेस्ट टीम में वापसी संभव:ईरानी कप में मिलकर 14 विकेट लिए; फिट होने पर प्रसिद्ध भी जाएंगे तेज गेंदबाज आकाशदीप और मुकेश कुमार की न्यूजीलैंड दौरे से टेस्ट टीम में वापसी हो सकती है। बंगाल से खेलने वाले दोनों पेसर्स ने ईरानी कप में 14 विकेट लेकर अपनी दावेदारी पेश की है। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    नसीरुद्दीन शाह पर पीयूष मिश्रा का तंज:बोले- कैप्टन स्मित पर चुप क्यों, LPU की घटना पर क्यों नहीं बोल रहे; CJP प्रोटेस्ट में पहुंचे थे नसीरुद्दीन
    Next Article
    वेस्टइंडीज टीम ने मांगा एक्स्ट्रा नारियल पानी:इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत से टी-20 मुकाबला; डिडाइड्रेशन से बचने शाकाहारी भोजन पर जोर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment