Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरायखेमा की रामलीला में राम-सीता विवाह का मंचन:अहिल्या उद्धार, धनुष यज्ञ और राम विवाह की लीला ने किया भाववि

    4 hours ago

    1

    0

    अमेठी के सरायखेमा गांव में आदर्श रामलीला समिति की ओर से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। तीसरे दिन बुधवार रात अहिल्या उद्धार, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, धनुष यज्ञ और राम-सीता विवाह की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। इन प्रसंगों को देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। राम-सीता विवाह के दौरान मौजूद दर्शकों ने पुष्पवर्षा की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आदर्श रामलीला समिति के अध्यक्ष धीरज सिंह ने बताया कि गांव में कई वर्षों से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इसमें गांव के सभी लोगों का सहयोग रहता है। आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों को भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों से जुड़ने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में बंशी लाल चौहान, संजीव कुमार मिश्र, राम शंकर मौर्य, संजय, विपुल सिंह, दलगंजन पांडेय, मनीराम, राम मनोहर, संतोष, दिनेश, ओम प्रकाश, कृष्णा नन्द, विकास, ह्रदयराम, मोनू, चंद्रएश और शिवपाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में साइबर जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना:मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं, बालिकाओं को करेगी जागरूक
    Next Article
    मेरठ में महिला चौपाल आयोजित:मिशन शक्ति अभियान के तहत सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जोर दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment