Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीसीएसयू के अटल सभागार में राष्ट्रीय विचार गोष्ठी:बाबा साहेब के विचारों पर मंथन ,समानता और समावेशी लोकतंत्र पर दिया जोर

    8 hours ago

    2

    0

    चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद्, कांशीराम शोध पीठ एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर छात्रावास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का विषय “डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचार और 21वीं सदी का भारत: समावेशी लोकतंत्र, शिक्षा एवं विकास की दिशा” रहा, जिसमें शिक्षाविदों, शोधार्थियों और बड़ी संख्या में छात्रों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रो. धीरेश कुलश्रेष्ठ ने बाबा साहेब के विचारों को वर्तमान सामाजिक और शैक्षिक संदर्भ में रखते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज में समानता और न्याय स्थापित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। विशिष्ट अतिथि प्रो. जगदीप दहिया ने समावेशी लोकतंत्र को भारत की प्रगति की आधारशिला बताते हुए युवाओं से सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद् के समन्वयक प्रो. के.के. शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि मान्यवर कांशीराम शोध पीठ के निदेशक प्रो. दिनेश कुमार ने बाबा साहेब के विचारों की आधुनिक समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कुलसचिव अमित कुमार, निवेदिता कुमारी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। गोष्ठी के दौरान बाबा साहेब के विचारों पर गहन और सार्थक चर्चा हुई, जिसमें शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया। कल्टीवेशन ऑफ़ माइंड शुड बी द अल्टीमेट एम ऑफ़ ह्यूमन एक्सिस्टेंस के प्रेरणादायी संदेश के साथ सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह राष्ट्रीय विचार गोष्ठी न केवल डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने का माध्यम बनी, बल्कि 21वीं सदी के भारत में समावेशी विकास, शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी साबित हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर हंगामा:बीएसए कार्यालय पर छात्र नेताओं ने किया प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी
    Next Article
    मेडिकल कॉलेज कर्मचारी की नाले में गिरने से मौत:बरेली के अम्बरपुर गांव में दोस्त के घर से लौटते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment