Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संस्कृत बोर्ड परीक्षा का आगाज:पहले ही दिन 6874 ने छोड़ी परीक्षा, CCTV की निगरानी में हुई परीक्षा

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन 6874 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं परीक्षा केंद्रों में इलेक्ट्रानिक उपकरणों पर सख्ती रही। साथ ही इसकी राज्य मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम से भी निगरानी की गई। संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं 19 फरवरी से 28 फरवरी के बीच आयोजित होगी। इसकी शुरुआत गुरुवार से हुई। पहले दिन पूर्व मध्यमा द्वितीय, उत्तर मध्यमा प्रथम और उत्तर मध्यमा द्वितीय सभी की दोनों पालियों में अनिवार्य संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। प्रदेश में 241 केंद्रों पर 55812 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे। इसमें से 6874 अनुपस्थित रहे। राज्य स्तरीय केंद्र से हुई निगरानी संस्कृत शिक्षा परिषद सचिव शिवलाल ने बताया कि जिलों में बने केंद्रों पर राज्य स्तरीय मुख्यालय से निगरानी की गई। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, ब्लू ट्रूथ आदि आईटी गजट को लेकर सख्ती से जांच के बाद छात्रों को प्रवेश दिया गया। कहीं से भी नकल की कोई सूचना या शिकायत नहीं मिली है। शुक्रवार 20 फरवरी को दोनों पाली में सामाजिक विज्ञान, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, पौरोहित्य, गृह विज्ञान, भौतिक विज्ञान व व्यवसाय अध्ययन विषय की परीक्षा होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में देवदूत बने RPF-GRP जवान, ट्रेन से फिसलने के बाद बचाई महिला की जान
    Next Article
    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए IOCL ने दिए 60 करोड़:प्रदेश सरकार के साथ हुआ एमओयू; 3000 दर्शकों की होगी क्षमता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment