Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीसामऊ विधानसभा में जिला अध्यक्ष ने लगाई झाड़ू:कानपुर में भाजपा का बस्ती चलो अभियान, नेताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में भाजपा के ‘बस्ती चलो अभियान’ के तहत सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाकर घर-घर संपर्क किया। भाजपा कानपुर उत्तर की जिला मंत्री रीता पासवान और मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया। बीजेपी जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित झाडू लगाते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और पार्टी की नीतियों व योजनाओं से जुड़े पत्रक वितरित किए। इस दौरान लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी गई। मातृ शक्ति का किया सम्मान कार्यक्रम में मातृ शक्ति का सम्मान करते हुए महिलाओं को सम्मानित किया गया। उन्हें अभियान से जोड़ने के साथ ही संगठन की गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। भाजपा नेताओं ने बताया कि ‘बस्ती चलो अभियान’ का उद्देश्य आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करना और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। भाजपा जिला अध्यक्ष उत्तर अनिल दीक्षित ने बताया- पार्टी के स्थापना दिवस के बाद 6 अप्रैल को इस अभियान की शुरूआत की गई थी। इसके बाद से हर विधानसभा में जाकर हम बस्तियों में जाकर सम्मान करने का काम कर रहें है। इसके साथ ही बस्तियों में जाकर लोगों को बीजेपी सरकार की विकास की योजनाओं से जुड़े पत्रक भी वितरण किये जा रहें हैं। इससे लोगों तक जानकारी मिल सके कि सरकार किन योजनाओं को चला रही है, जिससे उन्हे लाभ मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में 22.15 लाख मतदाताओं की अंतिम सूची जारी:विशेष पुनरीक्षण में 4.78 लाख वोट कटे; सदर में सर्वाधिक, करनैलगंज में सबसे कम
    Next Article
    पीलीभीत में असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका:कांग्रेसियों ने हिमंत बिस्वा सरमा पर दलित विरोधी टिप्पणी का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment