Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में 22.15 लाख मतदाताओं की अंतिम सूची जारी:विशेष पुनरीक्षण में 4.78 लाख वोट कटे; सदर में सर्वाधिक, करनैलगंज में सबसे कम

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। जिले में कुल 22.15 लाख मतदाता हैं। इस प्रक्रिया के दौरान सातों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 4,78,685 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, जबकि बड़ी संख्या में नए मतदाता भी जोड़े गए हैं। इन आंकड़ों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। सबसे अधिक बदलाव गोंडा सदर विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला है, जहां भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह का क्षेत्र है। यहां से 1,01,375 मतदाताओं के नाम सूची से बाहर किए गए। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद 19,364 नए मतदाता जुड़े, जिससे कुल मतदाताओं की संख्या 2,81,247 हो गई है। इनमें 1,52,574 पुरुष, 1,28,654 महिला और 19 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित मसौदा सूची में 2,62,697 मतदाता थे। मेंहनौन विधानसभा क्षेत्र में, जहां भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी हैं, 65,437 मतदाताओं को सूची से हटाया गया है। यहां विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के बाद 16,326 नए मतदाता जोड़े गए, जिससे मतदाताओं की कुल संख्या 3,32,285 हो गई। इस क्षेत्र में अब 1,84,080 पुरुष, 1,48,199 महिला और 6 ट्रांसजेंडर मतदाता शेष हैं। 6 जनवरी को प्रकाशित मसौदा सूची में 3,18,396 मतदाता थे। कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक बावन सिंह के क्षेत्र से 61,901 मतदाताओं के नाम सूची से बाहर हुए हैं। यहां विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के बाद 24,182 नए मतदाता जुड़े, जिससे कुल मतदाताओं की संख्या 3,72,552 हो गई। इस क्षेत्र में अब 2,02,405 पुरुष, 1,70,145 महिला और 2 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित मसौदा सूची में 3,48,832 मतदाता थे। करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में, जहां भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह हैं, 57,764 मतदाताओं को सूची से हटाया गया है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के बाद 24,947 नए मतदाता जोड़े गए, जिससे मतदाताओं की कुल संख्या 3,11,660 हो गई। यहां अब 1,69,696 पुरुष, 1,41,954 महिला और 10 ट्रांसजेंडर मतदाता बचे हैं। 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित मसौदा सूची में 2,87,849 मतदाता थे। तरबगंज विधानसभा से भाजपा विधायक प्रेम नारायन पांडेय के क्षेत्र में 63320 वोटर सूची से बाहर हुए है। यहां पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 संपन्न होने के बाद 14207 नए मतदाता जुड़े है जिससे मतदाताओं की कुल संख्या 332340 पहुंच गई है। यहां पर अब 181916 पुरुष और 150413 महिला और 11 ट्रांसजेंडर मतदाता अब बचे हुए है। 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित हुए ड्राफ्ट मतदाता सूची में 319634 मतदाता थे।मनकापुर विधानसभा से विधानसभा सेके क्षेत्र में 64396 वोटर सूची से बाहर हुए है। यहां पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 संपन्न होने के बाद 18282 नए मतदाता जुड़े है जिससे मतदाताओं की कुल संख्या 290854 पहुंच गई है। यहां पर अब 159201 पुरुष, 131653 महिला और 0 ट्रांसजेंडर मतदाता अब बचे हुए है। 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित हुए ड्राफ्ट मतदाता सूची में 273854 मतदाता थे। गौरा विधानसभा से भाजपा विधायक के क्षेत्र में 64492 वोटर सूची से बाहर हुए है। यहां पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 संपन्न होने के बाद 25002 नए मतदाता जुड़े है जिससे मतदाताओं की कुल संख्या 294692 पहुंच गई है। यहां पर अब 163841 पुरुष,130850 महिला और 1 ट्रांसजेंडर मतदाता अब बचे हुए है। 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित हुए ड्राफ्ट मतदाता सूची में 271108 मतदाता थे। सबसे ज्यादा अगर कटे मतदाताओं की बात करें तो सदर विधानसभा में 101375 कटा है और इसका सीधा असर आने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान पड़ेगा। राजनीतिक विश्लेषकों की नजर में यह बदलाव आने वाले चुनावी समीकरणों को सभी विधानसभाओं में प्रभावित कर सकता है। सबसे ज्यादा इसका असर सदर विधानसभा पर पड़ेगा क्योंकि यहां से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण सिंह दूसरी बार से विधायक हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में जमीन विवाद, सात पर धोखाधड़ी का केस:CJM के आदेश पर जालसाजी, साजिश और धमकी की धाराओं में FIR
    Next Article
    सीसामऊ विधानसभा में जिला अध्यक्ष ने लगाई झाड़ू:कानपुर में भाजपा का बस्ती चलो अभियान, नेताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment