Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिसाना गांव में चोरी, लाखों के गहने और नकदी पार:शादी में गए परिवार के घर को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    1

    0

    बागपत के सिसाना गांव में एक परिवार के घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी हो गई। परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था, तभी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी मंजू पत्नी दीपक ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदारी में शादी में गई हुई थीं। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक अपने दो अज्ञात साथियों के साथ छत के रास्ते उनके घर में घुस आया। पीड़िता के अनुसार, चोरों ने घर में रखे कीमती गहनों और करीब एक लाख रुपये नकद पर हाथ साफ किया। चोरी हुए सामान में एक जोड़ी सोने के कुंडल, सोने के सैंपल, तीन चांदी के गले के सेट, एक चांदी की चेन, एक सोने की अंगूठी, चांदी का मंगलसूत्र और गले की तगड़ी शामिल हैं। नकदी भांते के नाम पर घर में रखी गई थी। घटना से पहले पीड़िता के पति दीपक के पास एक संदिग्ध फोन कॉल भी आया था। इस कॉल में परिवार के सभी सदस्यों के बारे में जानकारी ली गई थी। पीड़िता का कहना है कि इस नंबर से पहले कभी कोई कॉल नहीं आया था, जिससे घटना में साजिश की आशंका जताई जा रही है। बताया गया है कि चोरी करने के बाद जब आरोपी छत के रास्ते वापस जा रहे थे, तभी पड़ोस में रहने वाली कुछ महिलाओं ने उन्हें देख लिया। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि पुलिस पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उरई में नव विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत:देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ी, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
    Next Article
    कानपुर में दो कारें भिड़ीं, जलेबी ठेले में घुसी गाड़ी:दुकानदार घायल, पुलिस ने मामला शांत कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment