Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिसना के खादर जंगल में भीषण आग लग गई:ग्रामीणों की सूझबूझ से बची गेहूं की फसल, बड़ा आर्थिक नुकसान टला

    17 hours ago

    1

    0

    बागपत के सिसाना गांव के खादर क्षेत्र में जंगल में भीषण आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल की ओर बढ़ने लगी, जिससे बड़ा नुकसान होने की आशंका पैदा हो गई। आग की सूचना मिलते ही गांव के दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए पानी, मिट्टी और हरे पेड़ों की टहनियों का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग को खेतों तक पहुंचने से पहले ही नियंत्रित कर लिया। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो सकती थी, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होता। ग्रामीणों की सूझबूझ और एकजुटता से एक बड़ा आर्थिक नुकसान टल गया। ग्रामीणों ने बताया कि खादर क्षेत्र में सूखी घास और झाड़ियों की अधिकता के कारण आग तेजी से फैलती है। उन्होंने प्रशासन से समय-समय पर क्षेत्र की सफाई कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस उपाय करने की मांग की। इस घटना के बाद गांव में सतर्कता बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि वे जंगल या खेतों के आसपास आग जलाने से बचें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार:सिद्धार्थनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पकड़ा
    Next Article
    बिल भरा फिर भी बिजली कटी, उपभोक्ता का हंगामा:पीलीभीत में स्मार्ट मीटर से परेशान उपभोक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जांच के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment