Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिल भरा फिर भी बिजली कटी, उपभोक्ता का हंगामा:पीलीभीत में स्मार्ट मीटर से परेशान उपभोक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जांच के आदेश

    19 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। गुरुवार को राजीव कॉलोनी के एक निवासी ने बिल भरने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर जिलाधिकारी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। राजीव कॉलोनी निवासी सर्वेश कुमार ने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को बताया कि उनके घर में स्मार्ट मीटर लगा है। मीटर पर 7500 रुपए का बिल बकाया था, जिसे उन्होंने समय पर जमा कर दिया था। भविष्य में कटौती से बचने के लिए उन्होंने अतिरिक्त धनराशि भी खाते में जमा की थी। इसके बावजूद उनके घर की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई। सर्वेश कुमार का आरोप है कि जब उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया, तो उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि "सब कुछ लखनऊ से नियंत्रित होता है। इसके बाद उनके स्मार्ट मीटर अकाउंट में दोबारा अतिरिक्त बकाया राशि दिखने लगी, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई। कलेक्ट्रेट में दो घंटे तक इंतजार करने के बाद भी जब कोई समाधान नहीं निकला, तो सर्वेश कुमार ने कार्यालय में ही हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने एडीएम एफआर को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी बीच, शहर के जागरूक कार्यकर्ता और अधिवक्ता शिवम कश्यप ने भी जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने स्मार्ट मीटर को आम जनता के लिए एक बड़ी समस्या बताया और कहा कि तकनीकी खामियों के कारण उपभोक्ता आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि जिन घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, उन्हें हटाकर पुराने मीटर वापस लगाए जाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिसना के खादर जंगल में भीषण आग लग गई:ग्रामीणों की सूझबूझ से बची गेहूं की फसल, बड़ा आर्थिक नुकसान टला
    Next Article
    हाथरस में बस ने बाइक को मारी टक्कर:युवक की मौत, निजी कंपनी में कार्यरत, शव का पोस्टमार्टम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment