Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ससुराल गए युवक का शव फंदे से लटका मिला:सीतापुर में भाई ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस घटना की कर रही पड़ताल

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के रामपुर कला क्षेत्र के परसपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव घर की छत पर बने छल्ले से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिलने से गांव में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। मृतक की पहचान प्रमोद कुमार (लगभग 32 वर्ष), पुत्र विष्णु निवासी कल्याणपुर थाना बिसवा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, प्रमोद 15 तारीख को अपने ससुराल, किशन पुत्र मातादीन के घर गेहूं कटवाने के लिए आया था। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात उसने परिवार के साथ भोजन किया और इसके बाद छत पर सोने चला गया। सुबह जब परिजन छत पर पहुंचे तो प्रमोद का शव छत के छल्ले से साड़ी के फंदे पर लटका मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही थाना रामपुर कला पुलिस हरकत में आई। थाना प्रभारी लल्ला गोस्वामी के नेतृत्व में एसआई दिनेश सिंह, एसआई दिलीप शुक्ला और एसआई बंश लाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक की पत्नी राम लल्ली और भाई सर्वेश कुमार ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि पहले भी आपसी विवाद हो चुका था, जिससे घटना संदिग्ध लग रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक लल्ला गोस्वामी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली का गैंग कानपुर में कर रहा था लूटपाट-खुलासा:बिस्कुट खाकर उल्टी करते फिर उड़ा देते जेवरात-बैग, सरगना को मुठभेड़ में गोली मारकर दबोचा
    Next Article
    डीएवी कॉलेज पुस्तक मेले में हंगामा:निजी बुक सेलरों के विरोध के बाद मेला स्थगित, पुलिस पहुंची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment