Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संसद का मानसून सत्र आज से:पेपर लीक, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हंगामे के आसार; राज्यसभा में अमित शाह वंदेमातरम से जुड़ा बिल पेश करेंगे

    1 day ago

    1

    0

    संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इसकी शुरुआत हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्ष सोनम वांगचुक के अनशन, NEET-UG पेपर लीक, स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR), महंगाई और राम मंदिर चढ़ावा चोरी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। वहीं, सरकार इस सत्र में 7 विधेयक पेश करेगी। लोकसभा में सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने से जुड़ा 'सुप्रीम कोर्ट (संशोधन) विधेयक' पेश किया जाएगा। राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संविधान और राष्ट्रगान के अपमान से संबंधित संशोधन विधेयक पेश करेंगे। इस बार मानसून सत्र में TMC के बागी सांसदों की नई पार्टी 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' भी पहली बार संसद में नजर आएगी। TMC छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नए सांसद राज्यसभा में शपथ लेंगे। सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी संसद भवन के हंस द्वार पर मीडिया को संबोधित करेंगे। 18वीं लोकसभा का नौवां संसदीय सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा। 25 दिनों के इस सत्र में लोकसभा और राज्यसभा की कुल 19 बैठकें प्रस्तावित हैं। मानसून सत्र के पहले दिन के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तिरंगा थामे प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़े, बैरिकेड तोड़े:रातभर जंतर-मंतर पर डटे रहे, फुटपाथ पर ही सोए; 20 PHOTOS में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन
    Next Article
    खबर हटके- 9 साल का बच्चा चला रहा म्यूजियम:31 हजार लोगों ने आसमान से छलांग लगाई; दुल्हन नहीं मिली, तो मैरिज ब्यूरो देगा हर्जाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment