Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांसद कल्याण बनर्जी का आरोप- BJP समर्थकों ने हमला किया:सिर पर पत्थर मारा, कहा- निरंकुश CM अपने विरोधियों को खत्म करना चाहता है

    10 hours ago

    1

    0

    TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि पुलिस स्टेशन के बाहर BJP समर्थकों ने उन पर हमला किया और उन्हें घायल कर दिया। बनर्जी हुगली में विधानसभा चुनावों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ ज्ञापन सौंपने के लिए चंडीतला पुलिस स्टेशन गए थे, जहां भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सामने आया, जिसमें कल्याण बनर्जी पहले पुलिस स्टेशन के बाहर नारे लगाते दिखे। बाद में वे सिर पकड़कर जमीन पर लेटते नजर आए। कुछ देर बाद वे इस हमले के विरोध में थाने के बाहर ही बैठ गए। उन्हें अपने सिर के पिछले हिस्से पर कपड़ा रखे हुए देखा गया। हालांकि, BJP ने कल्याण के आरोपों का खंडन किया। कहा कि वे ड्रामा कर रहे हैं। उन्हें कोई चोट नहीं लगी। वे कल के अभिषेक बनर्जी के अंडे वाले विवाद से लोगों का ध्यान हटाना चाहते हैं। कल्याण बनर्जी की 4 तस्वीरें… कल्याण बोले- बंगाल में कानून-व्यवस्था खत्म TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने बताया, 'मैं चंडीतला पुलिस स्टेशन के इंचार्ज को ज्ञापन देने के लिए कार से जा रहा था। बाजार में ट्रैफिक जाम था। इसके चलते मैं अपने PSO के साथ चंडीतला क्रॉसिंग पर पैदल जा रहा था। यह जगह पुलिस स्टेशन से 50 किलोमीटर दूर है। यहां भगवा कपड़े पहने 10-15 BJP के गुंडे थे, जिन्होंने अचानक नारे लगाने शुरू कर दिए। वे मुझे गालियां दे रहे थे, लेकिन मैं आगे बढ़ रहा था, तभी मेरी तरफ पत्थर फेंका गया। मेरे कपड़ों पर खून लग गया। मैं सड़क पर गिर गया। मुझे एक CRPF जवान ने बचाया। बंगाल पुलिस यह सब मूकदर्शक बनी देखती रही और यह सब होने दिया। पश्चिम बंगाल में पूरी तरह से कानून-व्यवस्था खत्म हो चुकी है और हालात बहुत गंभीर हैं।' TMC बोली- 24 घंटों के अंदर 2 नेताओं पर हमले अराजकता है TMC ने कल्याण बनर्जी की तस्वीर शेयर करते हुए X पर लिखा- लोकतंत्र पर हमला हो रहा है, पूरी तरह से अराजकता है। इन गुंडों को पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा होने की इजाजत कैसे दी गई? पुलिस की मौजूदगी में पत्थरबाजी कैसे हो सकती है? चुनाव नतीजे घोषित हुए 26 दिन बीत चुके हैं, फिर भी चुनाव के बाद होने वाली हिंसा लगातार जारी है। एक दिन पहले अभिषेक बनर्जी पर हुआ था हमला पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को दक्षिण सोनारपुर में हमला हुआ था, जहां वे चुनाव बाद हिंसा के पीड़ित कार्यकर्ताओं से मिलने गए थे। भीड़ ने अभिषेक पर हमला किया और अंडे भी फेंके। हाथापाई के दौरान अभिषेक की शर्ट भी फाड़ दी। भीड़ के हमले से बचने के लिए अभिषेक बनर्जी हेलमेट पहनकर निकले। इस मामले में अब तक 5 लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर… --------------------- ये खबर भी पढ़ें… बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हमले की 12 तस्वीरें, हेलमेट पहनाकर बचाया गया पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ दक्षिण सोनारपुर में शनिवार को मारपीट हुई। घटना पर अभिषेक ने कहा- मेरी हत्या की कोशिश की गई। वहीं, ममता बनर्जी ने कहा- शासक हत्यारे बन गए, भाजपा को शर्म आनी चाहिए। देखिए अभिषेक पर हमले की 12 तस्वीरें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनरल सुब्रमणि ने देश के नए CDS का पदभार संभाला:पाकिस्तान-चीन मामलों के एक्सपर्ट हैं; असली टास्क सेना में थिएटर कमांड मॉडल को लागू करना होगा
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:नीरव मोदी-माल्या मामलों की जांच करने वाले पूर्व ED अधिकारी सत्यब्रत कुमार ने ली VRS

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment