Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी का विरोध:RLD ने नई मंडी कोतवाली पर किया प्रदर्शन, कई धाराओं में FIR की मांग

    3 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर विवाद गहरा गया है। राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नई मंडी कोतवाली पहुंचकर इस वीडियो के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने एक लिखित शिकायत देकर आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और FIR दर्ज करने की मांग की। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, यह विवादित वीडियो 1 अप्रैल को एक व्यक्ति द्वारा फेसबुक पेज के माध्यम से लगभग 30 मिनट तक लाइव प्रसारित किया गया था। आरोप है कि इस वीडियो में आपत्तिजनक, भड़काऊ और समाज में तनाव पैदा करने वाले बयान दिए गए हैं। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि वीडियो के माध्यम से एक विशेष जाति के खिलाफ टिप्पणी कर समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया गया। इसमें अन्य समुदायों और सामाजिक संगठनों के खिलाफ भी अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। कानून-व्यवस्था के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं शिकायत में यह भी उल्लेख है कि वीडियो में कथित तौर पर "ईंट का जवाब पत्थर से देंगे" जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जो हिंसा के लिए उकसाने वाले हैं। ऐसे बयान कानून-व्यवस्था के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, प्रार्थना पत्र में यह भी बताया गया है कि वीडियो में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के संबंध में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। RLD कार्यकर्ताओं ने भारतीय दंड संहिता की धारा 153A, 295A, 504, 506 और 505(2) के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इस प्रकार के कृत्य सामाजिक सौहार्द बिगाड़ सकते हैं और क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि वीडियो की निष्पक्ष जांच की जाए, दोषियों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों समेत तीन की मौत:2 बच्चे गंभीर रूप से झुलसे, घर के बाहर काम कर रही महिला पर गिरी बिजली
    Next Article
    कानपुर में डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत:तेज रफ्तार होने से अनियंत्रित हुई, दो युवक गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment