Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों समेत तीन की मौत:2 बच्चे गंभीर रूप से झुलसे, घर के बाहर काम कर रही महिला पर गिरी बिजली

    4 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र के पतौड़ा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। शुक्रवार सुबह अचानक मौसम खराब हो गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान जोरदार गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गांव के एक हिस्से में गिर गई। इसकी चपेट में चार बच्चे आ गए। बिजली गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां बच्चों को अचेत हालत में पड़ा देख परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। 2 किशोरों को मृत घोषित किया गया ग्रामीणों ने तुरंत सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंगा अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने 16 वर्षीय विकास, पुत्र भूरा प्रसाद, और 14 वर्षीय करन, पुत्र विष्णु, को मृत घोषित कर दिया। दोनों किशोरों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव का माहौल गमगीन हो गया। दो बच्चों का इलाज जारी, हालत स्थिर घटना में घायल हुए दो अन्य बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मानिकपुर ब्लाक के कुई ग्राम पंचायत के राजपति यां देवी पत्नी गंगा प्रसाद (48) वर्ष घर के बाहर काम करने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने झुलस गई। ग्रामीणों द्वारा जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। तहसील दार दयाशंकर वर्मा ने बताया राजस्व टीम को भेज कार्यवाही की जा रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेत पहुंचे डीएम फसल कटाई का किया निरीक्षण:जौनपुर में गेहूं की उपज का आकलन हुआ, बोले- आंकड़ों में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं
    Next Article
    सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी का विरोध:RLD ने नई मंडी कोतवाली पर किया प्रदर्शन, कई धाराओं में FIR की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment