Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेंट मीरा अकादमी में बैसाखी पर्व का आयोजन:नन्हे विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मन मोहा

    8 hours ago

    1

    0

    कांशीराम नगर स्थित सेंट मीरा अकादमी की कांशीराम नगर शाखा में शनिवार को बैसाखी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्षाओं के प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। बच्चों ने लोकनृत्य, गीत और पारंपरिक प्रस्तुतियों के जरिए बैसाखी पर्व का महत्व दर्शाया। पीले रंग की थीम पर सजी बच्चों की प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण थीं। विद्यालय की शिक्षा निर्देशिका अक्षरी प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि बैसाखी नई फसल और नई शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इसी दिन खालसा पंथ की स्थापना हुई थी, जिससे इस पर्व का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व बढ़ जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की वित्त निदेशिका पर्णिका प्रकाश ने कहा कि बैसाखी प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने और खुशियां साझा करने का संदेश देती है। उन्होंने बच्चों को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने और आनंदपूर्वक सीखने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या पारूल अग्रवाल ने बताया कि बैसाखी समृद्धि, परिश्रम के फल और खुशहाली का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को समझाया कि जिस प्रकार किसान अपनी मेहनत से अच्छी फसल प्राप्त करता है, उसी प्रकार निरंतर प्रयास और समर्पण से जीवन में सफलता मिलती है। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्या श्वेता सेठी के निर्देशन में विद्यालय की कार्यक्रम समिति ने किया। कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी महिला सभा की मासिक बैठक संपन्न:2027 चुनाव की रणनीति पर चर्चा, पार्टी नीतियों से कराया अवगत
    Next Article
    अपहृत किशोरी बरामद, दो चचेरे भाई गिरफ्तार:हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र से हुई थी किडनैप, बहला कर ले गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment