Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संत निरंकारी सत्संग भवन:रक्तदान शिविर में जुटा 500 यूनिट ब्लड, सेवादारों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर दिया योगदान

    2 hours ago

    1

    0

    गोविंद नगर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को मानवता की सेवा का एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। ‘मानव एकता दिवस’ के पावन अवसर पर बाबा गुरचरन सिंह जी की दिव्य स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में समाज के प्रबुद्ध जनों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस पुनीत कार्य का उद्देश्य केवल रक्तदान करना नहीं, बल्कि समाज में एकजुटता और सेवा भाव को नई ऊर्जा देना था। सेवा की भावना से प्रेरित होकर पहुंचे रक्तदाता शिविर में सुबह से ही रक्तदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। युवाओं से लेकर अनुभवी रक्तदाताओं तक, सभी के चेहरे पर एक अलग ही सुकून था। रक्तदान करने पहुंचे लोगों का कहना था कि हमारा थोड़ा सा प्रयास किसी की सांसें बचाने का जरिया बन सकता है, इससे बड़ा संतोष और क्या हो सकता है? शिविर का आयोजन इतनी सुगमता से किया गया कि पहली बार रक्तदान करने वाले भी पूरे उत्साह के साथ आगे आए। 500 यूनिट का आंकड़ा,मानवता की ताकत का प्रमाण रक्तदान शिविर की सबसे बड़ी उपलब्धि लगभग 500 यूनिट रक्त का संग्रहण रहा। यह संख्या मात्र एक आंकड़ा नहीं, बल्कि इस बात का ठोस प्रमाण है कि कानपुर के लोगों में आज भी मानवता और परोपकार की भावना कूट-कूटकर भरी है। जब भी समाज को जरूरत पड़ी है, निरंकारी मिशन के समर्पित सदस्यों ने बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाई है। इनका रहा विशेष योगदान इस मानवीय आयोजन को सफल बनाने में मिशन के समर्पित सदस्यों सुशील पुरी, प्रवीन पुरी, नरेश पुरी एवं सुरेश पुरी की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अजय कपूर व कोऑपरेटिव इस्टेट के चैयरमैन विजय कपूर अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवियों ने सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। साथ ही, एडवोकेट महेश माखीजा, मयंक विज, शुभाशीष भट्टाचार्य, डॉ. वतन कुमार मिश्रा, डॉ. फरहीन आरिफ सहित पूरी मेडिकल टीम ने अपनी तकनीकी सेवाएं देकर इस शिविर को व्यवस्थित तरीके से आयोजित कराया। रक्तदान से जुड़ें, जीवन बचाएं आयोजन में सम्मिलित अतिथियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि, रक्तदान एक अमूल्य उपहार है। एक यूनिट रक्तदान किसी मरणासन्न व्यक्ति के लिए जीवन की नई आशा बन सकता है। सभी सक्षम लोगों से अपील की गई है,कि वे नियमित अंतराल पर रक्तदान करने का संकल्प लें। यह न केवल दूसरों के काम आता है, बल्कि स्वयं के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। मानवता के इस महायज्ञ में आप सभी की सहभागिता ही समाज को सशक्त और स्वस्थ बनाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी, ससुर की मौत:बहू गंभीर घायल, होमगार्ड का पेपर दिलाने हाथरस जा रहे थे, मृतक राशन डीलर थे
    Next Article
    शौचालय बंद मिलने पर महापौर ने 5000 जुर्माना लगाया:पराड़कर भवन के पास नवनिर्मित टॉयलेट पर लगा था ताला, गंदगी देख भड़के

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment