Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी, ससुर की मौत:बहू गंभीर घायल, होमगार्ड का पेपर दिलाने हाथरस जा रहे थे, मृतक राशन डीलर थे

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज के अमापुर कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में ससुर की मौत हो गई, जबकि उनकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। महेशपुर गांव के पास लकड़ी से भरे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वे पुत्रवधू को होमगार्ड की परीक्षा दिलाने हाथरस जा रहे थे। मृतक की पहचान 62 वर्षीय वैदराम पुत्र पोखपाल के रूप में हुई है, जो कासगंज जिले के अमापुर थाना क्षेत्र के डेंगरी गांव के निवासी थे। शनिवार को वैदराम अपनी पुत्रवधू अनामिका को होमगार्ड की परीक्षा दिलाने के लिए डेंगरी गांव से बाइक पर हाथरस जा रहे थे। महेशपुर गांव के पास लकड़ी से लदे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में वैदराम और अनामिका गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में वैदराम की मौत हो गई। अनामिका का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वैदराम डेंगरी गांव में राशन डीलर थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंस्टाग्राम वाले 'रहमान' ने आशीष बनकर किया निकाह:बरेली जंक्शन पर पत्नी को अकेला छोड़ बच्चे के साथ गायब हुआ शातिरइंस्टाग्राम से शुरू हुआ 'इश्क' और धोखे का खेल
    Next Article
    संत निरंकारी सत्संग भवन:रक्तदान शिविर में जुटा 500 यूनिट ब्लड, सेवादारों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर दिया योगदान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment