Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सात साल की बच्ची पर तेंदुए का हमला:बच्चों ने शोर मचाया तो बची जान, खेत से घास लेने गई थी

    2 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले के खैरीघाट इलाके में स्थित बाजपुरवा गांव में गुरुवार शाम घास लेने गई सात साल की बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। साथ में मौजूद बच्चों ने खुरपे से हमला कर और शोर मचाकर उसकी जान बचाई। घायल बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाजपुरवा गांव निवासी तसव्वर की बेटी आफरीन गुरुवार को अन्य बच्चों के साथ घर से कुछ दूरी पर घास लेने गई थी। इसी दौरान अचानक उस पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर साथ गए बच्चे शोर मचाते हुए दौड़े, जिसके बाद तेंदुआ उसे छोड़कर भाग गया। हमले में आफरीन के सिर और चेहरे पर गंभीर घाव हो गए हैं। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। आफरीन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घायल बच्ची के चाचा मेराज ने बताया कि उनकी भतीजी घास लेने गई थी और उसी दौरान जंगली जानवर ने हमला कर दिया। उन्होंने बच्चों की बहादुरी की सराहना की, जिन्होंने उसकी जान बचाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वन टीम पर जानलेवा हमला:वन दरोगा गंभीर घायल, 64 लोगों पर मुकदमा दर्ज
    Next Article
    मथुरा में रंगनाथ भगवान का ब्रह्मोत्सव 7 मार्च से:सोने चांदी से तैयार वाहनों पर विराजमान होकर देंगे दर्शन, 13 मार्च को निकलेगी रथ की सवारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment