Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वन टीम पर जानलेवा हमला:वन दरोगा गंभीर घायल, 64 लोगों पर मुकदमा दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की माला रेंज में अवैध घुसपैठ और शिकार रोकने गई वन विभाग की टीम पर हमला हुआ है। करीब सौ से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से वनकर्मियों पर हमला किया। इस हमले में वन दरोगा अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हमलावर मृत समझकर मौके पर छोड़ गए थे। पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित 13 नामजद और 64 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना 3 मार्च की रात करीब पौने नौ बजे की है। माला रेंज की वन कटी चौकी पर तैनात वन दरोगा अमित कुमार गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली थी कि ग्राम मरौरी की ओर से बड़ी संख्या में लोग शिकार और लकड़ी चोरी के इरादे से हथियारों के साथ जंगल में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। इस सूचना पर वन रक्षक सचिन सिंह, डिप्टी रेंजर शेर सिंह और टाइगर ट्रेकर धर्मेंद्र के साथ एक संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मरौरी क्रासिंग मचान के पास भीड़ को रोकने का प्रयास किया, तभी आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। वन दरोगा अमित कुमार और टाइगर ट्रेकर धर्मेंद्र को बुरी तरह पीटा गया। हमलावरों ने डिप्टी रेंजर की सरकारी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और टीम को जान से मारने की धमकी दी। घायल वन दरोगा अमित कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों ने बाद में मचान (चौकी) पर दोबारा हमला किया। उन्होंने वहां रखी बाइक, साइकिल, कुर्सियां, दरवाजा और नल तोड़कर सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। आरोपी वहां से एक साइकिल भी लूट ले गए। न्यूरिया थाना पुलिस ने वन दरोगा की शिकायत पर कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम प्रधान मेवाराम, नितिन, बंटी, लालाराम राजपूत सहित 13 नामजद और 64 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, जानलेवा हमला और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पी.पी. सिंह, मुख्य वन संरक्षक बरेली ने बताया कि "गश्त के दौरान आरोपियों द्वारा टीम के साथ मारपीट की गई है। मुकदमा दर्ज हो चुका है और पुलिस की विवेचना के साथ-साथ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल डीएम ने चार एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले:निधि पटेल को संभल एसडीएम की कमान, वंदना-विकास न्यायिक मजिस्ट्रेट बने
    Next Article
    सात साल की बच्ची पर तेंदुए का हमला:बच्चों ने शोर मचाया तो बची जान, खेत से घास लेने गई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment