Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोते वक्त लड़की पर सिरफिरे प्रेमी ने तेजाब डाला, मौत:कुशीनगर पुलिस ने पकड़ा, थाने में लंगड़ाता दिखा; बोला- बात नहीं करती थी

    19 hours ago

    2

    0

    कुशीनगर में 25 साल की लड़की और उसकी मां पर सोते वक्त सिरफिरे प्रेमी ने तेजाब फेंक दिया। शुक्रवार को लड़की की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी मां का इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, प्रेमी गुरुवार सुबह 3 बजे अपने साथी के साथ छत के रास्ते प्रेमिका के घर में घुसा। कमरे में सो रही प्रेमिका और उसकी मां पर तेजाब उड़ेल दिया, फिर दोनों भाग गए। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे प्रेमी छोटेलाल खरवार और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में दोनों थाने में लंगड़ाते नजर आए। प्रेमी ने पुलिस पूछताछ में बताया- युवती से मेरा अफेयर चल रहा था, लेकिन 2 महीने पहले उसकी शादी तय हो गई थी। तब से वह बातचीत नहीं कर रही थी, इसलिए बिहार से तेजाब लाया और फेंक दिया। मामला रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन गांव का है। डॉक्टरों के मुताबिक, काजल 90 फीसदी झुलस गई थी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। वहीं, उसकी मां लीलावती (55) 20 फीसदी झुलसी हैं। उनकी हालत स्थिर है। घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें देखिए- ग्रेजुएशन कर चुकी थी लड़की रामकोला के मोरवन इमलिहा गांव में प्रभुनाथ का परिवार रहता है। प्रभुनाथ कोयला खदान में काम करते थे। दो महीने पहले ही रिटायर होकर घर आए थे। परिवार में 5 बेटियां और 1 बेटा है। 4 बेटियों की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी काजल यादव की शादी नहीं हुई थी। उसने हाल ही में ग्रेजुएशन पूरी की थी। वह मां लीलावती, छोटे भाई अभिषेक (19), बड़ी बहन के बेटे अंश और पिता प्रभुनाथ के साथ रहती थी। गुरुवार रात काजल अपनी मां के साथ एक कमरे में सो रही थी। पिता और बड़ी बहन का बेटा अंश बरामदे में सो रहे थे। छोटा भाई अभिषेक दूसरे कमरे में था। रात 3 बजे लड़की पर फेंका तेजाब गुरुवार रात 3 बजे अचानक अंदर से दरवाजा पीटने की आवाज सुनाई दी तो प्रभुनाथ और अंश की नींद खुली। दोनों भागकर बेटी के कमरे के पास पहुंचे तो वहां दरवाजा बाहर से लॉक था और काजल चिल्ला रही थी। दरवाजा खोलकर पिता अंदर पहुंचे तो अवाक रह गए। बेटी ने बताया कि कोई आया था और तेजाब फेंककर भाग गया। दोनों बुरी तरह झुलस गई थीं। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान लड़की की मौत पिता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से पत्नी और बेटी को लेकर स्थानीय सीएचसी पहुंचे। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शुक्रवार सुबह काजल की इलाज के दौरान मौत हो गई। भाई की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी को पकड़ा रामकोला थाना प्रभारी धनवीर सिंह ने बताया- घटना के बाद 5 टीमें गठित की गई थीं। शुक्रवार सुबह लड़की के भाई की शिकायत पर कंठी छपरा के रहने वाले छोटेलाल खरवार और उसके दोस्त नौरंगिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। वारदात के 10 घंटे के भीतर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों शहर से भागने की फिराक में थे। अब प्रेमी का कबूलनाम पढ़िए प्रेमी ने पूछताछ में बताया- मेरा घर काजल के घर से 30 किमी दूर है। मेरा उससे करीब दो साल से अफेयर था। हम एक-दूसरे से मोबाइल पर बातें करते थे। दो महीने पहले काजल की दूसरी जगह शादी तय हो गई। उसने मुझसे बातचीत करनी बंद कर दी। कई बार मनाने की कोशिश की, लेकिन काजल नहीं मानी। उसकी मां भी बात करने से मना करती थी। यह बात मुझे बुरी लगी। मैंने अपने दोस्त के साथ उसे सबक सिखाने का प्लान बनाया। कुछ दिन पहले मैं अपनी बहन के ससुराल बिहार के गोपालगंज गया था। वहीं से तेजाब की शीशी लेकर आया था। गुरुवार रात मौका पाकर मैंने वारदात को अंजाम दिया। एसपी केशव कुमार ने बताया- काजल के भाई अभिषेक की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रेम प्रसंग के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। तेजाब बिहार से खरीदा गया था। हालांकि, किससे और कब लिया गया, इसकी जांच जारी है। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें… टीचर बेटी की लाश के साथ 5 महीने रहा पिता:मेरठ में परफ्यूम डालकर बदबू मिटाता था; पैर छोड़कर पूरी बॉडी कंकाल बन चुकी थी मेरठ में एक पिता अपनी टीचर बेटी की लाश के साथ 5 महीने तक घर में रहा। लाश बुरी तरह से सड़ चुकी थी। मगर बेटी के साथ रहने की जिद में पिता उससे अलग नहीं होना चाहता था। वह लाश की बदबू छिपाने के उस पर परफ्यूम स्प्रे करता रहा। लड़की की पूरी बॉडी कंकाल बन चुकी थी, सिर्फ पैर ही बचा था। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में ग्राम परिवहन योजना के मार्ग तय:डीएम की अध्यक्षता में 11 ग्रामीण मार्गों पर बसों को मंजूरी
    Next Article
    फतेहपुर में जनरेटर चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार:पुलिस ने लोडर वाहन बरामद किया, अन्य आरोपी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment