Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोतीगंज में जम्मू-कश्मीर पुलिस की छापेमारी, दो संदिग्ध हिरासत में:हत्या के मामले में वांछित होने की चर्चा, कुख्यात गतारू गैंग से जुड़ाव की आशंका

    1 day ago

    2

    0

    जम्मू-कश्मीर में हत्या के एक मामले में वांछित बताए जा रहे दो युवकों की तलाश में सोमवार शाम जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मेरठ के सोतीगंज में दबिश दी। मेरठ क्राइम ब्रांच के साथ पहुंची जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। दोनों जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं और करीब तीन महीने से सोतीगंज में किराये पर रह रहे थे। पुलिस ने मकान मालिक के एक बेटे को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल मकान की तलाशी और पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। सोमवार शाम करीब 7:30 बजे मेरठ क्राइम ब्रांच की टीम जम्मू-कश्मीर पुलिस को साथ लेकर सोतीगंज पहुंची। पुलिस टीम ने इलाके के एक मकान को घेर लिया और छापेमारी शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान मकान से दो युवकों को हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक सदस्य पहले ही सादे कपड़ों में एक युवक को अपने साथ लेकर मेरठ पहुंचा था। उसकी निशानदेही पर संयुक्त टीम ने सोतीगंज स्थित मकान पर दबिश दी। गतारू गैंग से संपर्क की चर्चा पुलिस कार्रवाई के बाद इलाके में दोनों युवकों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों जम्मू-कश्मीर में हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे हैं। उनका संपर्क वहां सक्रिय गतारू गैंग से भी बताया जा रहा है। यह गैंग आपराधिक वारदातों में संलिप्त बताया जाता है। हालांकि, दोनों की गिरफ्तारी और गैंग से उनके संबंधों को लेकर पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। तीन महीने से किराये पर रह रहे थे युवक प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक करीब तीन महीने पहले मेरठ आए थे और सोतीगंज के एक मकान में किराये पर रहने लगे थे। स्थानीय स्तर पर उनकी गतिविधियों और संपर्कों को लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों युवक मेरठ में किन लोगों के संपर्क में थे और उन्हें यहां ठहराने में किसकी भूमिका रही। मकान मालिक का बेटा भी हिरासत में छापेमारी के दौरान मकान मालिक के एक बेटे को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसओजी की टीम दोनों युवकों को अपने साथ लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि जम्मू-कश्मीर पुलिस मकान की तलाशी ले रही है। पुलिस को यहां से युवकों की गतिविधियों से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। संयुक्त टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि दोनों युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से मेरठ में तो नहीं रह रहे थे। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    त्योहारों की सुरक्षा को लेकर बैठक:किठौर पुलिस दीपावली से पहले अलर्ट, शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
    Next Article
    कानपुर में चचेरे भाई की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या:पत्नी की तहरीर पर FIR, तीन महिलाएं हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment