Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर जेल में बंदियों का जाना हाल:न्यायिक अधिकारी बोले- जिसका कोई नहीं उसका विधिक सेवा प्राधिकरण, हम करेंगे मदद

    6 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर में न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह और लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने जिला कारागार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों की समस्याओं को सुना और उन्हें कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी। न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिसका कोई नहीं होता, उसके लिए विधिक सेवा प्राधिकरण मौजूद है। उन्होंने बताया कि जनपद में प्राधिकरण द्वारा संचालित लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम सक्रिय है। मुकदमे की पैरवी के लिए कोई अधिवक्ता नहीं उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे बंदी जिनके पास अपने मुकदमे की पैरवी के लिए कोई अधिवक्ता नहीं है, वे प्रार्थना पत्र देकर निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने ऐसे बंदियों की पहचान की, जिनके मामलों में अधिवक्ता की अनुपस्थिति के कारण सुनवाई बाधित हो रही थी। इस दौरान कई बंदियों ने अपनी समस्याएं बताईं। कोतवाली खलीलाबाद के जितेंद्र ने निःशुल्क पैरवी की मांग की, जबकि बेलहर कला थानाक्षेत्र के अकलोहना गांव निवासी लाल बहादुर ने बताया कि वह पॉक्सो एक्ट में सजायाफ्ता है और पिछले पांच वर्षों से कारागार में बंद है। अधिकारियों ने सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह, जेलर आर.के. वर्मा और डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह सहित कई बंदी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निक्की हत्याकांड में सांस दया को मिली जमानत:हाइकोर्ट में दी थी याचिका, 22 अगस्त को दर्ज हुआ था मुकदमा
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट ने एआर रहमान से कहा-:पोन्नियिन सेलवन 2 के गीत में डागरवाणी परंपरा को दें उचित श्रेय, 20 फरवरी को अगली सुनवाई तय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment