Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में 90 किलो अफीम के हरे पौधे बरामद:अवैध खेती के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, कीमत 1 करोड़ रुपए

    2 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर पुलिस ने दो स्थानों पर अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लगभग 90 किलोग्राम अफीम के हरे पौधों के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। बरामद पौधों की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई बेलहरकला के लोहरसन और कोतवाली खलीलाबाद के गंगौली गांवों में की गई। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार की देखरेख में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। टीम संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग और क्षेत्र भ्रमण के दौरान गंगौली पहुंची थी। पुलिस टीम ने गंगौली निवासी मोहम्मद वकील पुत्र मंसबदार को उसके मकान से सटे खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती करते हुए पकड़ा। उसके कब्जे से जड़, फल और फूल सहित 68.7 किलोग्राम अफीम के हरे पौधे बरामद हुए। यह कार्रवाई 26 फरवरी 2026 को शाम 5:50 बजे मिली एक सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिली थी कि गंगौली गांव में एक व्यक्ति अपने मकान के पीछे बाउंड्री के अंदर हरे रंग के पौधे काटकर इकट्ठा कर रहा है। पूछताछ में अभियुक्त ने आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से अफीम की बुवाई करना स्वीकार किया। इसी क्रम में, बेलहरकला पुलिस ने लोहरसन गांव में छापेमारी कर अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मोहम्मद रईस पुत्र स्व. अब्दुल हई, निवासी लोहरसन को 9 किलोग्राम 700 ग्राम अफीम के पौधों (फल व फूल सहित) के साथ गिरफ्तार किया। उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU और VSSD कॉलेज में समझौता ज्ञापन:अब यूनिवर्सिटी की शिक्षा को दिशा दिखाएगा 'गीता का दर्शन'
    Next Article
    होली पर भारी मात्रा में जहरीला पनीर और तेल जब्त:बरेली से कानपुर तक फैला मिलावटी पनीर का नेटवर्क, त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment