Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में आजमगढ़ का असलहा सप्लायर गिरफ्तार:नेपाल बॉर्डर से हथियार लाकर करता था सप्लाई, भेजा जेल

    3 hours ago

    2

    0

    संतकबीरनगर पुलिस ने गुरुवार को पिपरा बोरिंग के पास से एक बाइक सवार अवैध असलहा सप्लायर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से दो पिस्टल, दो देशी तमंचे और चार कारतूस बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अहम जानकारियां दीं। प्रभारी एसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि दुधारा एसओ अरविंद शर्मा और एसओजी प्रभारी अजय कुमार सिंह की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पिपरा बोरिंग के पास घेराबंदी कर कमलेश यादव पुत्र रामशब्द यादव निवासी रसीदाबाद, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक .32 बोर की पिस्टल, एक 9 एमएम पिस्टल, दो .315 बोर के देशी तमंचे और चार जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ में कमलेश यादव ने बताया कि वह ये हथियार नेपाल सीमा से एक व्यक्ति से खरीदकर ला रहा था और आजमगढ़ जा रहा था। आरोपी ने यह भी बताया कि गांव में उसकी दुश्मनी है, जिसके कारण वह असलहे ले जा रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि कमलेश यादव एक अवैध असलहा सप्लायर है और उसका आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ आजमगढ़ और गाजीपुर में आयुध अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, कमलेश यादव का नेटवर्क बिहार, मध्य प्रदेश और पूर्वांचल के कई हिस्सों में फैला हुआ है और वह एक बड़े सिंडिकेट का हिस्सा है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। पकड़े गए सप्लायर के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में जैन मंदिर से 11 मूर्तियां, नकदी चोरी:चोरों ने घटना को अंजाम देकर फरार, FIR दर्ज
    Next Article
    बदायूं में 6 साल की बच्ची से रेप:आरोपी ने खेत ले जाकर किया गंदा काम, परिजनों को देखकर भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment