Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत:नाथनगर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, पिकअप सवार एक पकड़ा गया

    1 hour ago

    2

    0

    संतकबीरनगर में बुधवार को नाथनगर-महुली मार्ग पर महुली पेट्रोल पंप के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक धर्मेंद्र चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को भी कब्जे में ले लिया है और उस पर सवार एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महुली थाना क्षेत्र के तरयापार ग्राम पंचायत के गुरहवा गांव निवासी धर्मेंद्र चौहान (पुत्र राम निवास उर्फ बग्गड़ चौहान) बुधवार को किसी काम से महुली आए थे। काम निपटाने के बाद वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। महुली-नाथनगर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही सामने से आ रही पिकअप से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि धर्मेंद्र सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लगने से अत्यधिक खून बह गया, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अग्रिम कार्रवाई में जुट गए। महुली थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिकंदराबाद में दलितों की जमीन धोखाधड़ी से बेची:एसडीएम को दी गई जान, एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी
    Next Article
    सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई छात्रा मौत:स्कूल जाते समय हादसा, दूसरी बहन भी गंभीर रूप से घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment