Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सौतेली-मां ने 5 माह के बेटे को ईंच से मारडाला:पशुशाला में पत्तों के नीचे छिपाया; जौनपुर पुलिस ने मां को हिरासत में ले लिया

    14 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के जंघई के पिलखिनी गांव स्थित पूरे जयसिंह बस्ती में एक महिला ने पारिवारिक कलह से तंग आकर अपने पांच माह के दुधमुहे बच्चे की नुकीली ईंट से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है, जबकि बच्चे का पिता फरार बताया जा रहा है। अब जानिए पूरा मामला… सरायममरेज थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव निवासी संतोष यादव बुधवार शाम मजदूरी कर घर लौटे तो उन्होंने अपने पांच माह के बेटे ईश्वर को मौके पर नहीं पाया। संतोष ने अपनी पत्नी मनोरमा से बच्चे के बारे में पूछा। मनोरमा ने पहले गुस्से में कहा कि उसने बच्चे को मारकर तालाब के पास फेंक दिया है। हत्या कर पशुशाला में पत्तों के नीचे छिपाया जब संतोष ने तालाब के पास खोजा और बच्चा नहीं मिला, तो उसने मनोरमा से कड़ाई से पूछताछ की। इसके बाद मनोरमा ने सच्चाई बताई कि उसने बच्चे को पशुशाला में महुआ के पत्तों के नीचे छिपा दिया है। संतोष ने वहां जाकर देखा तो बच्चा मृत अवस्था में मिला। पति पुलिस के डर से फरार घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। बुधवार रात को ही पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद सरायममरेज थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा और जंघई चौकी इंचार्ज शरद सिंह मौके पर पहुंचे और बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद उसका पति पुलिस के डर से फरार हो गया। पुलिस ने महिला मनोरमा को पकड़ कर थाने ले गयी। ग्रामीणों के अनुसार, संतोष और मनोरमा के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि संतोष शराब पीकर घर आता था और मनोरमा पैसों की मांग करती थी, जिससे उनके बीच झगड़े होते थे। आरोपी महिला मनोरमा की शादी दो साल पहले हुई थी और वह संतोष यादव की दूसरी पत्नी है। सरायममरेज थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर महिला ने अपने बच्चे की हत्या कर दी। उन्होंने पुष्टि की कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तौकीर रजा की जमानत पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई:मौलाना के वकील पेश करेंगे दलील, 26 सितंबर को बरेली में हुआ था बवाल
    Next Article
    गोंडा में चलती बस से कूदकर महिला ने दी जान:पति के साथ दिल्ली से इलाज कराकर लौट रही थी, सिर में गांठ होने से थी परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment