Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU में 5 घंटे चली विद्वत परिषद की बैठक:90 प्रतिशत चिकित्सा प्रस्तावों को मिली मंजूरी, कुलपति ने पीएचडी रिपोर्ट देखी

    2 hours ago

    1

    0

    काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में 5 घंटे चली विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठक देर रात सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति अजित कुमार चतुर्वेदी ने की, जबकि संचालन कुलसचिव अरुण कुमार सिंह ने किया। बैठक विश्वविद्यालय के महामना सभागार में आयोजित की गई, जिसमें विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, चिकित्सा तथा प्रशासनिक विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए उन्हें अनुमोदन प्रदान किया गया। अस्पताल के 90% प्रस्ताव की मिली मंजूरी बैठक में चिकित्सा विज्ञान संस्थान में डिपार्टमेंट ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन की स्थापना को मंजूरी दी गई। इस विभाग की स्थापना से दूर-दराज से आने वाले गंभीर मरीजों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इसके साथ ही चिकित्सा विज्ञान संस्थान के विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी विभागों में डी.एम.एम.डी. और एम.सी.एच.जैसे उच्च स्तरीय चिकित्सा पाठ्यक्रम शुरू करने के प्रस्ताव को भी विद्वत परिषद ने हरी झंडी दे दी। क्लीनिकल ट्रायल यूनिट की होगी स्थापित इसके अतिरिक्त चिकित्सा विज्ञान संस्थान में विश्वविद्यालय स्तर पर क्लीनिकल ट्रायल यूनिट स्थापित करने के प्रस्ताव को भी परिषद ने स्वीकृति प्रदान की। इस यूनिट के स्थापित होने से नई औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रभावशीलता का वैज्ञानिक तरीके से परीक्षण और मूल्यांकन किया जा सकेगा, जिससे चिकित्सा अनुसंधान को नई गति मिलने की उम्मीद है। बैठक में आयुर्वेद संकाय के पाठ्यक्रमों को National Commission for Indian System of Medicine (एन.सी.आई.एस.एम.) के मानकों के अनुरूप संशोधित करने के प्रस्ताव को भी अनुमोदित किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण को मजबूत बनाने के उद्देश्य से स्ट्रक्चर्ड इंटर्नशिप प्रोग्राम के संचालन पर भी परिषद ने अपनी मुहर लगा दी। नवीन पाठ्यक्रमों को शुरू करने पर वीसी ने लिया सुझाव बैठक के दौरान चिकित्सा विज्ञान संस्थान में कई नए विभागों, नवीन पाठ्यक्रमों तथा स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की स्थापना के विषय पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही फुल टाइम पीएचडी स्कॉलर्स को पार्ट टाइम पीएचडी स्कॉलर्स में परिवर्तित करने से जुड़े प्रस्तावों पर भी गहन चर्चा की गई। बैठक में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित रिपोर्ट पर प्रस्तुतीकरण भी किया गया, जिसमें प्रवेश की वर्तमान स्थिति, शोध की दिशा और भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांके बिहारी मंदिर में फूल बंगला बनवाना हुआ मंहगा:भक्त को जमा करने होंगे 151000/ रुपए, हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी ने लिया निर्णय
    Next Article
    वाचमैन की नौकरी की, कभी धनिया बेची:फिल्मों में 1-2 मिनट के छोटे रोल किए; आज बॉलीवुड के सबसे दमदार अभिनेता बन गए नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment