Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप:मेरठ में मां ने एसएसपी से की शिकायत, न्याय की गुहार लगाई

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र में एक सौतेले पिता पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। पीड़िता की मां ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। किशोरी का आरोप है कि उसका सौतेला पिता काफी समय से उस पर गलत नजर रख रहा था और कई बार उसके साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास कर चुका है। दो दिन पहले भी आरोपी ने नाबालिग के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके और उसकी मां के साथ अभद्रता और मारपीट की। शोर सुनकर पहुंची मां के साथ भी आरोपी ने हाथापाई की। घटना के बाद से आरोपी लगातार परिवार को धमकी दे रहा है, जिससे वे दहशत में हैं। पीड़िता की मां ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में रोजगार सेवकों की कलमबंद हड़ताल:लंबित मानदेय और EPF जमा न होने पर सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    10 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:लोन के नाम पर करते थे धोखाधड़ी, 200 से ज्यादा बैंक खातों का नेटवर्क

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment