Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में 71 पटरी दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर:सरकारी जमीन पर थीं दुकानें, पटरी दुकानदार बोले- मेरे पर रोजगार का संकट

    9 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के खैराबाद थाना क्षेत्र के डी.जे. चौराहे पर सोमवार शाम अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध दुकानों को हटाया। यह कार्रवाई खैराबाद के व्यस्त डी.जे. चौराहे पर की गई, जहां सरकारी जमीन पर कब्जा कर वर्षों से पटरी दुकानें संचालित हो रही थीं। अभियान के दौरान चौराहे से करीब 150 मीटर तक का इलाका खाली कराया गया। प्रशासन के अनुसार यह दुकानें सरकारी भूमि पर बनी थीं और लंबे समय से अतिक्रमण की स्थिति बनी हुई थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। बुलडोजर चलने से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। खैराबाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सरकारी जमीन को पूरी तरह खाली कराकर यहां सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। इससे चौराहे की यातायात व्यवस्था सुधरेगी और आमजन को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती थी, जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है। तहसीलदार अतुल सेन सिंह ने बताया कि करीब एक माह पूर्व सभी दुकानदारों को बैठक बुलाकर स्पष्ट रूप से सूचना दे दी गई थी कि वे 150 मीटर तक का क्षेत्र खाली कर दें। निर्देश दिए गए थे कि निर्धारित सीमा से बाहर कहीं अन्यत्र अपनी दुकानें स्थापित करें, ताकि कार्रवाई की नौबत न आए। बावजूद इसके तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद सोमवार को अभियान चलाना पड़ा। वहीं पटरी दुकानदारों ने कार्रवाई पर नाराजगी जताई। दुकानदारों का कहना है कि वे 20 से 25 वर्षों से यहां दुकान लगाकर अपने परिवार की रोजी-रोटी चला रहे थे। अचानक दुकानें हटाए जाने से उनके सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि अब वे कहां जाएंगे और परिवार का खर्च कैसे चलाएंगे। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है, वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेट्रोल पंप कर्मियों ने युवकों को पेट्रोल से नहलाया, VIDEO:2 बाइक से 4 लड़के पहुंचे थे, चारों को पीटा; बचाने आए युवक को धक्का देकर गिराया
    Next Article
    संभल में 160 घंटे बाद लापता बच्ची का शव मिला:मां-बाप के साथ जंगल से लौटते समय लापता हुई थी, तालाब के पानी में शरीर फूला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment