Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटी जिंदा जलीं:कानपुर में आंधी-बारिश, कई पेड़ उखड़े; 4 जिलों में ओले गिरे, 48 घंटे में 11 की मौत

    20 hours ago

    1

    0

    यूपी में एक बार फिर मौसम बिगड़ गया है। शनिवार शाम कानपुर, ललितपुर, झांसी और जालौन में जमकर ओले गिरे। बेमौसम बारिश का कानपुर में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। यहां धूल भरी आंधी के बाद बारिश हुई। हैलट अस्पताल में पानी भर गया। गोविंद नगर, काकादेव में कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। दीवारें ढह गईं। इससे ट्रैफिक थम गया। काकादेव में बरगद का पेड़ चलती ऑटो पर गिर पड़ा। इससे ऑटो ड्राइवर और एक 60 साल की महिला की मौत हो गई। महिला बेटी के साथ दवा लेने गई थीं। गुजैनी हाईवे पर बाइक फिसल गई। पीछे से आए वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं, सीतापुर के सदरपुर के सरैंया चलाकापुर गांव में बिजली गिरने से एक घर में आग लग गई। हादसे में मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक 7 साल की बच्ची झुलस गई। सिधौली में महिला के ऊपर पेड़ गिर जाने से उसकी मौत हो गई। वह मंदिर से वापस लौट रही थी। कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया, 5 अप्रैल तक जिले का मौसम बिगड़ा रह सकता है। उधर, जालौन की माधौगढ़ तहसील में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। सड़क और खेतों में ओलों की चादर बिछ गई। इससे खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल बर्बाद हो गईं। लखनऊ में भी शाम से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ समय तक 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बिजली भी गिर सकती है। लखनऊ में 1 मार्च से अभी तक कुल 19.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह सामान्य से 165 फीसदी अधिक है। इस दौरान सामान्य बारिश का औसत 7.3 मिलीमीटर है। 48 घंटे में 11 की मौत जिलों के मौसम की तस्वीरें देखिए… शहरों के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    समीर की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली ने मुंबई को हराया
    Next Article
    GST अधिकारी से विवाद के बाद ट्रांसपोर्टर की मौत:आगरा में सड़क पर मिला शव; कॉन्फ्रेंस कर लगाया था वसूली का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment