Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:सड़क चौड़ीकरण के लिए चिह्नित अवैध निर्माण हटाए गए, पालिका टीम ने की कार्रवाई

    10 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे नगर पालिका और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे बने अवैध निर्माणों को हटाया। यह कार्रवाई उजागर लाल स्कूल से जिला अस्पताल जाने वाले मार्ग पर की गई। अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। दुकानों के बाहर बने अस्थायी निर्माण, टीन शेड और पक्के चबूतरों को बुलडोजर की मदद से तोड़ा गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों और स्थानीय दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के अनुसार, सड़क किनारे लगातार बढ़ते अतिक्रमण के कारण आवागमन बाधित हो रहा था और जाम की समस्या बनी रहती थी। कई बार चेतावनी देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न फैले। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस मार्ग पर अवैध कब्जों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था। पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। कुछ दुकानदारों ने नाराजगी भी जताई, लेकिन प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए कार्रवाई पूरी की। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जा न करें और नियमों का पालन करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर पहुंचे पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी:सपा के पूर्व प्रत्याशी के होली मिलन समारोह में स्वागत, विधायक नसीम सोलंकी के घर भी जाएंगे
    Next Article
    कानपुर से 7 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी:यात्रियों को गर्मी में मिलेगी राहत, सेंट्रल और गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment