Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में बिजली गिरने से मां-बेटी जिंदा जलीं:कानपुर में आंधी-बारिश, कई पेड़ उखड़े; 4 जिलों में ओले गिरे, 48 घंटे में 11 की मौत

    20 hours ago

    1

    0

    यूपी में एक बार फिर मौसम बिगड़ गया है। शनिवार शाम कानपुर, ललितपुर, झांसी और जालौन में जमकर ओले गिरे। बेमौसम बारिश का कानपुर में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। यहां धूल भरी आंधी के बाद बारिश हुई। हैलट अस्पताल में पानी भर गया। गोविंद नगर, काकादेव में कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। दीवारें ढह गईं। इससे ट्रैफिक थम गया। काकादेव में बरगद का पेड़ चलती ऑटो पर गिर पड़ा। इससे ऑटो ड्राइवर और एक 60 साल की महिला की मौत हो गई। महिला बेटी के साथ दवा लेने गई थीं। गुजैनी हाईवे पर बाइक फिसल गई। पीछे से आए वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं, सीतापुर के सदरपुर के सरैंया चलाकापुर गांव में बिजली गिरने से एक घर में आग लग गई। हादसे में मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक 7 साल की बच्ची झुलस गई। सिधौली में महिला के ऊपर पेड़ गिर जाने से उसकी मौत हो गई। वह मंदिर से वापस लौट रही थी। उधर, जालौन की माधौगढ़ तहसील में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। सड़क और खेतों में ओलों की चादर बिछ गई। इससे खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल बर्बाद हो गईं। लखनऊ में भी शाम से देर रात तक बारिश होती रही। 1 मार्च से अभी तक कुल 19.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह सामान्य से 165 फीसदी अधिक है। इस दौरान सामान्य बारिश का औसत 7.3 मिलीमीटर है। 48 घंटे में 11 की मौत योगी बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अफसर अलर्ट पर रहें सीएम योगी ने कई जिलों में शनिवार को हुई असमय बारिश से किसानों को होने वाली परेशानी के बारे में जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कहा कि हर हाल में प्रयास करें कि आपदा का असर किसानों पर न्यूनतम हो। अफसर जनहानि, पशुहानि और घायलों को 24 घंटे में दिया जाए मुआवजा दिलाना सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। योगी ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है। जिलों के मौसम की तस्वीरें देखिए… शहरों के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    '48 घंटे में होर्मुज नहीं खोला तो टूटेगा कहर', ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया अल्टीमेटम
    Next Article
    प्रधान की राइफल छीनने में कोर्ट के आदेश पर केस:प्रयागराज में घटना के 36 दिन बाद 12 नामजद, 40-50 अज्ञात भी आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment