Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में बेकाबू बस दुकानों में घुसी, 5 घायल:सीतापुर से मिश्रिख जा रही थी, महिला गंभीर रूप से जख्मी

    11 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली मिश्रिख क्षेत्र के करियाडीह गांव के पास गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे दो दुकानों में जा घुसी। हादसा उस समय हुआ जब बस सीतापुर से मिश्रिख की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों खोखे पूरी तरह ध्वस्त हो गए और आसपास अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों और बस में सवार यात्रियों के अनुसार बस तेज गति में थी। अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे सड़क किनारे रखी दुकानों में जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए बस में सवार 5 घायल यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घटना में बस सवार कई यात्री घायल हो गए। घायलों में रंजन त्रिवेदी निवासी हुमायूंपुर, राधा पत्नी ब्रजेश निवासी दौलतपुर, सुमन पत्नी संतोष निवासी महसुनियाँ गंज महोली सीतापुर तथा पुष्पेंद्र पुत्र जयसिंह निवासी गोमती नगर लखीमपुर शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सुमन के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य को मामूली चोटें बताई जा रही हैं। क्षतिग्रस्त दुकानें शिवम पुत्र दयाराम और ओमप्रकाश पुत्र रामदीन निवासी करियाडीह की हैं। दोनों दुकानदारों ने कोतवाली पहुंचकर बस चालक श्याम पुत्र ज्ञानेंद्र निवासी शास्त्री नगर, सीतापुर के खिलाफ तहरीर देकर नुकसान की भरपाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दस हजार में इंस्पेक्टर,एक लाख में खरीदता हूं थाना:इंस्टाग्राम पर डाली रील,मथुरा पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे
    Next Article
    महाशिवरात्रि से पहले DCP ने सिद्धनाथ मंदिर का निरीक्षण किया:महिला सुरक्षा पर जोर, अवैध दुकानें हटाने को कहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment