Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में घर में सो रहे पिता-पुत्र को गोली मारी:वारदात से पहले हमलावरों ने काटी बिजली, दोनों की हालत गंभीर,पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र के तुरनी गांव में रविवार तड़के लगभग 3 बजे अज्ञात हमलावरों ने घर में सो रहे पिता और उसके तीन वर्षीय पुत्र को गोली मार दी। अचानक चली गोली की आवाज से पूरे गांव में दहशत फैल गई। इस हमले में 35 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र श्यामलाल और उनका 3 वर्षीय पुत्र अभय गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले घर के बाहर लगा बिजली का केबल काट दिया, जिससे पूरे इलाके में अंधेरा हो गया। अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश घर में बाहर ईंटों से भरे दरवाजे पर बंधे तिरपाल को हटाकर सोते समय पिता-पुत्र पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग जाग गए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित एक मंदिर के कमरे का ताला टूटा मिला, जहां से राशन सहित कुछ सामान गायब पाया गया। ग्रामीणों को आशंका है कि वारदात को लूट की मंशा से अंजाम दिया गया हो सकता है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। पीड़ित के बड़े भाई किशोरी लाल ने बताया कि हमलावरों ने पहले बिजली का कनेक्शन काटा, फिर अंधेरे में फायरिंग की। उन्होंने बताया कि परिवार को किसी से कोई रंजिश नहीं थी और अचानक हुई इस वारदात से पूरा परिवार सदमे में है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश वर्मा का कहना है कि पुलिस इस घटना के हर पहलू को जानने के लिए पूछताछ कर रही है। दोनों घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। हमलावरों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ी:पुलिस और फायर ब्रिगेड ने एक घंटे बाद सकुशल नीचे उतारा
    Next Article
    स्मार्ट मीटर लगाने वालों को भाजपा पार्षद ने बनाया बंधक:मेरठ में सुमित शर्मा ने कहा- अधिकारी को बुलाओ; 3 घंटे बाद टीम लौटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment