Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में होली पर खाद्य विभाग की छापेमारी:खोया मंडी से सैंपल लिए, टीम देखकर कई दुकानदार भागे

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में होली पर्व से पहले आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में बीते 24 घंटे से लगातार खाद्य विभाग की टीम ने शहर के लालबाग शहीद पार्क स्थित खोया मंडी सहित अन्य जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया। टीम के पहुंचते ही खोया विक्रेताओं में हड़कंप मच गया और मंडी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अचानक हुई इस कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने कई दुकानों और ठेलों से खोया की जांच की। संदेह के आधार पर अलग-अलग विक्रेताओं से खोया के नमूने भरे गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि खोया में मिलावट पाई जाती है तो संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में खलबली मची हुई है। कई विक्रेता अपने माल को समेटते हुए नजर आए, जबकि कुछ ने टीम से बहस करने की भी कोशिश की, लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से नियमों का पालन करने की हिदायत दी। अभियान का नेतृत्व कर रहे मुख्य खाद्य अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि होली जैसे बड़े त्योहार पर मिठाइयों और दूध से बने उत्पादों की मांग बढ़ जाती है। इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग मिलावट करने से बाज नहीं आते, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जांच में मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित विक्रेताओं पर भारी जुर्माना, लाइसेंस निरस्तीकरण और एफआईआर तक की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य अधिकारी ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे त्योहार के दौरान केवल प्रमाणित और विश्वसनीय दुकानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें। साथ ही, किसी भी प्रकार की मिलावट की सूचना तत्काल खाद्य विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। विभाग ने संकेत दिए हैं कि होली तक इस तरह के चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुस्लिम महासंघ ने खेली फूलों की होली:रमजान में दिया प्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश, 13 साल से जारी है परंपरा
    Next Article
    बिहार मुख्यमंत्री का लखनऊ में मनाया गया जन्मदिन:नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिन पर पूजन-हवन और वृक्षारोपण हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment