Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में जेपी दारूका मिल श्रमिकों का आंदोलन फिर शुरू:बकाया वेतन और मिल बंदी की स्थिति साफ न होने पर प्रदर्शन

    23 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में कटीली स्थित जेपी दारूका पेपर मिल के पीड़ित श्रमिकों ने बकाया वेतन भुगतान और मिल प्रबंधन की कथित मनमानी के विरोध में अपना आंदोलन पुनः शुरू करने की घोषणा की है। यह आंदोलन किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के बैनर तले तथा संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में संचालित किया जाएगा। श्रमिकों के अनुसार पूर्व में प्रशासन के आश्वासन पर उन्होंने धरना स्थगित कर दिया था। उस समय कहा गया था कि जब तक मिल प्रबंधन की ओर से फैक्ट्री बंदी का औपचारिक नोटिस जारी नहीं होता, तब तक श्रमिकों को नियमित वेतन दिया जाएगा। हालांकि, एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद श्रमिकों को करीब ढाई माह का बकाया वेतन नहीं मिला है और न ही मिल संचालन या बंदी को लेकर कोई स्पष्ट सूचना दी गई है। श्रमिकों का कहना है कि वे लगातार प्रशासन को स्थिति से अवगत कराते रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। इसी के चलते यह निर्णय लिया गया है कि 25 फरवरी 2026 से मिल गेट पर शांतिपूर्ण धरना पुनः शुरू किया जाएगा। यह धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक सभी श्रमिकों का बकाया वेतन भुगतान नहीं हो जाता और मिल प्रबंधन लिखित रूप में मिल संचालन अथवा बंदी की स्थिति स्पष्ट नहीं कर देता। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। चेतावनी दी गई है कि यदि 1 मार्च 2026 तक समस्याओं का समाधान नहीं होता, तो 2 मार्च 2026 को मिल गेट से पैदल मार्च निकालकर योगी आदित्यनाथ से मिलने जाया जाएगा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि होली पर्व से पहले श्रमिकों का बकाया वेतन दिलाना उनकी प्राथमिकता है, ताकि श्रमिक और उनके परिवार सम्मान और खुशहाली के साथ त्योहार मना सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एडवोकेट एक्ट के संशोधन के विरोध में उतरे अधिवक्ता:आजमगढ़ में बोले अधिवक्ता, संशोधन बिल लाना ठीक नहीं
    Next Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:सिपाही के बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर छात्र को पीटा, ACP आंनद ओझा बने 'हीरो', जिंदा युवक को मुर्दा बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment