Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में कच्ची दीवार गिरी:8 बकरियों की मौत, लगातार बारिश से हादसा, कई गांवों में कच्चे मकानों को खतरा

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र के कुसमौरा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे लगातार हो रही बारिश के बीच कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर आठ बकरियों की मौत हो गई, जबकि चार बकरियां घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटवाकर बकरियों को बाहर निकलवाया। घायल बकरियों के उपचार के लिए पशु चिकित्सक को सूचना दी गई है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह डायल 112 के माध्यम से कुसमौरा गांव में कच्ची दीवार गिरने की सूचना मिली थी। गांव निवासी पप्पू पुत्र हीरालाल की कच्ची दीवार बारिश के कारण गिर गई थी। इसी दीवार के पास रामप्रसाद पुत्र गोकरन की 12 बकरियां बंधी थीं, जो मलबे में दब गईं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कमलापुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से मलबा हटवाया गया। इसमें आठ बकरियों के शव बरामद हुए, जबकि चार बकरियां घायल मिलीं। पुलिस ने मृत बकरियों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए पशु चिकित्सक को सूचना दी। घटना की जानकारी एसडीएम सिधौली को भी दी गई है। कई गांवों में मकान क्षतिग्रस्त बारिश से केवलपुर, गौरा समेत कई गांवों में कच्चे मकान और दीवारें क्षतिग्रस्त हुई हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर मकानों का सर्वे कराने, खतरे वाले परिवारों को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने और क्षति का आकलन कर नियमानुसार सहायता दिलाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर के स्कूल में 'वन्दे मातरम्' कार्यक्रम:छात्रों ने किया सामूहिक गायन, राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया
    Next Article
    'विकसित भारत' भाषण प्रतियोगिता:सीता देवी आदर्श कॉलेज के संकेत ने मारी बाजी, जीता प्रथम पुरस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment